OMG! गर्मी में गलती से भी दिल्ली की इन जगहों पर जाने का ना बनाएं प्लान, हो जाएंगे परेशान

Do Not Visit Tourist Spots: दिल वालों की दिल्ली अपने पर्यटक स्थलों के लिए काफी प्रसिद्ध है। गर्मियों के मौसम में अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं तो कुछ स्थानों पर जाने से आपको बचना चाहिए।

Update:2024-06-14 11:09 IST

Do Not Visit Tourist Spots of Delhi in Summer (Photos - Social Media)

Do Not Visit Tourist Spots of Delhi in Summer : भारत की राजधानी दिल्ली, देश के उत्तरी भाग में एक विशाल महानगरीय क्षेत्र है। पुरानी दिल्ली में, 1600 के दशक का एक इलाका है, जहाँ भारत का प्रतीक मुगलकालीन लाल किला और विशाल जामा मस्जिद है, जिसके प्रांगण में 25,000 लोग बैठ सकते हैं। पास में ही चांदनी चौक है, जो खाने-पीने की दुकानों, मिठाई की दुकानों और मसालों की दुकानों से भरा एक जीवंत बाज़ार है। दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां पर कहीं लोग घूमने फिरने के लिए पहुंचते हैं। दिल्ली घूमने का अपना ही आनंद है क्योंकि यहां पर कई सारे ऐसे स्थान मौजूद है जहां जाकर आपको इतिहास से रूबरू होने का मौका मिलेगा। अगर आप गर्मी की छुट्टियों में या फिर वेकेशन में दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके यहां पर कुछ पॉपुलर स्थान पर घूमने जरूर जाना चाहिए। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताते हैं जिन्हें आपको गर्मी में बिल्कुल भी नहीं देखने जाना चाहिए वरना आपको पछतावा हो सकता है।

लाल किला (Red Fort)

लाल किला वैसे तो दिल्ली की शान है लेकिन लाल किला पूरी तरह से खुला हुआ है और इसका ज्यादातर हिस्सा धूप में डूबा रहता है। इसलिए गर्मियों के दौरान यहां जाने के बारे में बिल्कुल भी ना सोचे वरना आप गर्मी से परेशान हो जाएंगे।

Red Fort


कुतुब मीनार (Qutub Minar)

यह दिल्ली के पॉपुलर स्थान में से एक है और इसका इतिहास काफी अलग है। जिन लोगों को इतिहास में दिलचस्पी होती है वह यहां पर जरूर जाते हैं। लेकिन गर्मियों के मौसम में यहां पर जाना बहुत बड़ी भूल हो सकती है क्योंकि यहां पर छांव जैसी कोई जगह नहीं है इसलिए आप परेशान हो सकते हैं।

Qutub Minar


इंडिया गेट (India Gate)

इंडिया गेट फैमिली के साथ जाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है लेकिन यह पूरी तरह से खुला हुआ मैदान है। फैमिली के साथ इंजॉय करने और आउट गेम्स खेलने के लिए यह बढ़िया है। लेकिन गर्मी के मौसम में आप यहां न जाए तो बेहतर होगा। दिन की भर्ती हुई धूप और रात की उमस की वजह से यह जगह आपको परेशान कर देगी।

India Gate

 

Tags:    

Similar News