Dharmasthala Famous Tourist Places: ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक दृश्यों का संगम

Dharmasthala Famous Tourist Places: करीब 800 साल पुराना यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां घूमने के लिए कई दर्शनीय स्थल है जिसका आनंद पर्यटक ले सकते हैं। इसमें मंजुनाथ का मंदिर परिसर, श्री कालहस्ती मंदिर और नंदी हिल्स प्रमुख हैं।

Update:2024-09-29 19:54 IST

Dharmasthala Famous Tourist Places ( Pic-  Social- Media)

Dharmasthala Famous Tourist Places: भारत के कर्नाटक राज्य के दक्षिण कन्नड़ जिले में नेत्रवती नदी के किनारे स्थित धर्मस्थल एक तीर्थ नगर है। भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से धर्मस्थल एक है जिधर पर्यटक कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के साथ प्राकृतिक छटा का आनंद ले सकते हैं। यह धर्मस्थल शहर भगवान मंजूनाथ को समर्पित है । करीब 800 साल पुराना यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यहां घूमने के लिए कई दर्शनीय स्थल है जिसका आनंद पर्यटक ले सकते हैं। इसमें मंजुनाथ का मंदिर परिसर, श्री कालहस्ती मंदिर और नंदी हिल्स प्रमुख हैं।

मंजुनाथ स्वामी मंदिर 

भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर धर्मस्थल में पर्यटकों का खास आकर्षण केंद्र रहता है। करीब 800 साल से अधिक पुराने इस मंदिर की सुंदर वास्तुकला और मूर्तियां देखते बनती हैं। आप यहां आयोजित होने वाले कई धार्मिक समारोहों में भी भाग ले सकते हैं। यहां इसके अलावा भी कई अन्य मंदिर हैं जहां हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति के बारे में जान सकते हैं।


मंजूषा संग्रहालय 

यहां आप धर्मस्थल के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानकारी ले सकते हैं। यहां स्थित खूबसूरत बगीचे में पर्यटक शांतिपूर्ण वातावरण का लुत्फ़ उठा सकते हैं।


दीदुपे झरना 

यह झरना धर्मस्थल के पास उजीरे शहर के निकट है। धर्मस्थल से करीब 40 मिनट की दूरी पर स्थित है। सैलानी यहां जीप या टैक्सी के जरिए आ सकते हैं।


साउथडका गणेश मंदिर 

दक्षिण कर्नाटक जिले में स्थित यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। इस मंदिर की विशिष्टता यह है कि यहां भगवान गणपति गर्भ गृह में नहीं बल्कि मंदिर परिसर में खुले में विराजमान हैं। यह स्थान कर्नाटक के बेलथांगडी तालुका में कोक्कडा से करीब तीन किमी दूर है।


पतराम नदी 

यह एक खूबसूरत नदी है जो सुब्रमण्य-धर्मस्थल मार्ग की तलहटी में गहरे जंगल से होकर बहती है। धर्मस्थल में यह पर्यटकों का खास आकर्षण रहता है। यहां पर्यटक नदी में नाव की सवारी के साथ मछली पकड़ने का मज़ा भी ले सकते हैं। नदी किनारे बने कई रेस्तरां और कैफे से सैलानी प्राकृतिक दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं।


संरक्षित रथ 

धर्मस्थल के मंदिर में दो संरक्षित रथ हैं जिन्हें मनमोहक रूप से सजाया गया है। इन रथों का उपयोग पहले यहां होने वाले धार्मिक उत्सवों के दौरान किया जाता था, लेकिन अब पर्यटकों के दर्शन के लिए रखा गया है। इसके अतिरिक्त धर्मस्थल का गौशाला भी देखने लायक है। यहां आपको एक अनूठा अनुभव मिल सकता है जिसमें गायों की देखभाल से लेकर उसके उत्पादों के उपयोग और लाभ के बारे में जान सकेंगे। यहां हर उम्र और वर्ग के लोग आते हैं। वैसा ही एक जगह अन्नपूर्णा चतरा जहां आप सभी प्रकार के व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जिधर खेल का मैदान, स्विमिंग पूल, स्पा जैसे कई गतिविधियां एक जगह देखने और आनंद लेने का अवसर देता है।


कैसे पहुंचें?

हवाई मार्ग से धर्मस्थल पहुंचने का निकटतम हवाई अड्डा मैंगलोर हवाई अड्डा है, जहां से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों जगह से उड़ान भर सकते हैं। यह हवाई अड्डा देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा है। यहां से धर्मस्थल करीब 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। टैक्सी के माध्यम से यहां पहुंच सकते हैं।रेल मार्ग से धर्मस्थल पहुंचने का निकटतम रेलवे स्टेशन मैंगलोर रेलवे स्टेशन है। यहां से धर्मस्थल लगभग 74 किमी की दूरी पर स्थित है। मैंगलोर रेलवे स्टेशन से धर्मस्थल पहुंचने के लिए आप टैक्सी या बस ले सकते हैं। सड़क मार्ग से भी पर्यटक यहां टैक्सी या अपनी गाड़ी से पहुंच सकते हैं। यहां घूमने के लिए अक्टूबर से अप्रैल तक का मौसम अच्छा रहता है।

( लेखिका वरिष्ठ पत्रकार हैं,)

Tags:    

Similar News