Dora Cake in India: डोरेमोन का फेवरेट डोराकेक अपने इंडिया में, यहां आ जाइए खाने

Doreamon Favourite Dora Cake: डोरेमोन कार्टून तो आपने भी देखा होगा, हां वहीं जिसे डोरा केक बहुत हैं, आपने कभी खाया है दौरा केक नहीं तो पहुंच जाइए यहां..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-30 14:28 GMT

Dora Cake in India (Pic Credit-Social Media)

Dora Cake In Mumbai Details: डोरेमोन कार्टून कैरेक्टर तो आपको जरूर याद होगा, हां वही नीला और सफेद रंग का कार्टून बिल्ली जैसा दिखने वाला जो हमेशा अपने आलसी दोस्त नोबिता को तरह तरह के गैजेट देकर उसका काम आसान बनाता है। और बदले में सिर्फ और सिर्फ उससे डोरा केक को मांग करता है। क्या आपको पता है यह डोरा केक क्या होता है? कैसा होता है? जो डोरेमान को इतना पसंद है की जिसको देखते ही वो पागल सा बन जाता है। तो चलिए हम आपको बताते है। 

क्या होता है डोरा केक?(Dora Cake in India)

असल में डोरा केक एक जापानी मिठाई का प्रकार है। जिसे बच्चों और युवाओं के बीच जापान में बहुत पसंद किया जाता है। यह केक जैसा ही होकर भी केक से बहुत अलग होता हैं। जिसे डोरेमोन कार्टून में अक्सर ब्राउन कलर के वैरिएंट में दिखाया जाता है। जिसकी लालच में डोरेमोन वे सभी उपकरण नोबिता को दे देता है, जो उसे नहीं देने चाहिए। 



अब भारत में भी मिलता है डोरा केक(Dora Cake Now In India)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में महावीर नगर के गुप्ता स्टॉल के पास डोनेटी का काउंटर दिखेगा। यहां आपको डोनट की वैरायटी के साथ स्वादिष्ट डोरा केक का भी स्वाद मिलेगा। तो देर किस बात की है, जल्दी पहुंच जाइए मुंबई के इस लोकेशन पर अपने दोस्तों के साथ और उठाइए लुत्फ डोरा केक का।



पहली बार एकमात्र डोरेमोन का पसंदीदा डोरा केक मुंबई में वो भी स्ट्रीट फूड के जैसे मिल रहा है। जिसकी कीमत केवल 120 रूपए है। यदि आप भी मुंबई में है या मुंबई जाने का प्लान बना रहे है तो बिना देरी किए आ जाइए यहां और लीजिए मजा डोरा केक का। जो पूरा चॉकलेटी होता है।

डोरा केक 120/- से शुरू होता है

डोनट्स 80/- से शुरू होता है

नाम: डोनेटी (Donaughty)



लोकेशन: तीसरा काउंटर, गुप्ता स्नैक्स के बाहर, हाईचा के अलावा, महावीर नगर, कांदिवली पश्चिम, मुंबई

समय: शाम 5 बने से रात के 12 बने तक



कैसा होता है डोरा केक?

डोरा केक, केक के ही बैटर का बना एक गोल बन(ब्रेड) जैसा सॉफ्ट और मीठा पदार्थ होता हैं। जिसमे स्वाद के अनुसार अलग - अलग फीलिंग करके उसे बेक करने के बाद चॉकलेट से गार्निश किया जाता हैं

 यह भारत में पहला आउटलेट है,जहां डोरा केक चॉकलेट और हैजेलनट से लोडेड बनाया जाता हैं जिसमे जो फिलिंग अंदर होती है। उसी से बाहर सजाकर कुछ गार्निश में स्प्रिंकल्स का प्रयोग करके सर्व किया जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट और यम्मी होता है। यहां आपको मिनी और लार्ज दो साइज में मिलता है, जो की शुद्ध शाकाहारी होता है। यानी इसमें अंडे का प्रयोग नहीं किया जाता है।

Tags:    

Similar News