Kanpur Me Kab Jalega Ravan: कानपुर में इतने बजे होगा रावण दहन, जानिए क्यों होगा ये बेहद ख़ास

Kanpur Me Kab Jalega Ravan: कानपुर में इस साल रावण दहन कितने बजे होगा और कितना भव्य होने वाला है ये नज़ारा आइये विस्तार से जानते हैं।

Update:2024-10-12 10:59 IST

Kanpur Me Kab Jalega Ravan (Image Credit-Social Media)

Kanpur Ravan Dahan Time: इस साल दशहरे का पर्व 12 अक्टूबर को है ये पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का है वहीँ इसे आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। वहीँ इस दिन रावण दहन किया जाता है। आइये जानते हैं कि इस साल कानपुर में रावण दहन का क्या होगा समय और कितना भव्य होगा ये।

कानपुर में कितने बजे होगा रावण दहन (Kanpur Me Ravan Jalane Ka Sahi Samay)

प्रभु श्री राम द्वारा रावण का वध किया गया था जिसके बाद से ही रावण, मेघनाद और कुम्भकरण के पुतले जलाये जाते हैं। वहीँ इस दिन कुछ लोग शमी पूजा और अपराजिता पूजा भी करते हैं। वहीँ सभी की निगाहें रावण दहन पर रहती है। इसे सूर्यास्त के समय या इसके बाद ही किया जाता है।

कानपुर में रावण दहन शाम 7 बजे तक होगा। वैसे इसके लिए अगर शुभ मुहूर्त की बात करें तो ये शाम 5:30 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा। साथ ही दशमी तिथि 12 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 58 मिनट से 13 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। कई जगहों पर इस दिन सुबह से ही इसके लिए अनुष्ठान चलते हैं। जिसमे भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की प्रतिमा स्थापित करके उनकी पूजा अर्चना की जाती है। भगवान् राम की आराधना की जाती है। वही कई जगह रामायण या श्री रामचरितमानस का पाठ लोग करते हैं। इसके बाद पूजा के बाद शाम के समय शुभ मुहूर्त में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है। 

दशहरे का पर्व भगवान् राम की विजय और बुराई यानि रावण की हार का प्रतीक होता है। जो आज लोगों को ये सन्देश देता है कि रावण रुपी बुराई को आपको अपने मन से हटा देना चाहिए और अच्छाई का साथ देना चाहिए। लेकिन आज का मनुष्य दिखावे में अपनी ज़िन्दगी बिता रहा है और छल,कपट के साथ जीकर अपने पाप बढ़ाता जा रहा है। आज ये समय है अपनी बुराई को रावण की तरह आग लगाने का। यही सीख दशहरे का ये पर्व सभी को देता है।   

Tags:    

Similar News