Varanasi Ravan Dahan Time: वाराणसी में इस समय होगा रावण दहन, इतने ऊँचे होंगे पुतले

Varanasi Ravan Dahan Time: वाराणसी में तीन जगह रावण दहन होगा ऐसे में आइये जानते हैं क्या होगा इसका सही समय।

Update:2024-10-12 07:25 IST

Varanasi Ravan Dahan Time (Image Credit-Social Media)

Varanasi Ravan Dahan Time: वाराणसी में हर साल रावण बेहद भव्य तरीके से रावण दहन होता है यहाँ बरेका में इस बार 75 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। जिसे पूरे शहर में सबसे ऊँचा बताया जा रहा है। वहीँ मलदहिया में रावण के पुतले को और भी भव्य बनाया गे है और साथ ही इसमें बिहार के नालंदा से मंगाई गई आतिशबाजी सभी के आकर्षण का केंद्र रहने वाली है। वहीँ रामनगर की रामलीला में रावण करीब 65 फुट ऊँचा बनाया जायेगा। ये सभी पुतले लगभग तैयार हो चुकें हैं। और 11 अक्टूबर को सभी पुतले तैयार हो जायेंगे।

वाराणसी में इतने बजे जलेगा रावण (Ravan Dahan in Varanasi) 

रामनगर की रामलीला में 65 फीट ऊंचा रावण जलाया जायेगा वहीँ यहाँ की तैयारियां अब पूरी हो चुकी हैं ऐसे में शहर के लोग इसे जलते और आतिशबाज़ी देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद का पुतला दहन किया जायेगा। इस दहन को मनुष्य के अंदर की बुराइयों से जोड़कर देखा जाता है। वहीँ वाराणसी में इस दिन तीन जगह प्रमुखता से रावण दहन किया जाता है।

इस साल वाराणसी में रावण दहन शाम 7 बजे किया जायेगा। यहाँ 75, 65 और 40 फ़ीट ऊँचा पुतला जलाया जायेगा। वहीँ इस बार मलदहिया में रावण दहन काफी ज़ोरदार होने की उम्मीद है क्योंकि इसकी अतिशबाज़ी के लिए बिहार के नालंदा से पटाखे मंगवाए गए हैं। 

रावण दहन को देखने हर साल यहाँ हज़ारों लोग आते हैं जिसमे बच्चों से लेकर जवान सभी पूरे उत्साह और जोश के साथ यहाँ आते हैं और काफी एन्जॉय भी करते हैं। इसके साथ ही यहाँ रामलीला का भी आयोजन किया जाता है जिसे देखने कई लोग आते हैं।

रावण का दहन हर साल इसलिए किया जाता है क्योंकि ये हर मनुष्य को ये समझाता है कि अपने अंदर की बुराई को समाप्त करना बेहद ज़रूरी है और हमे एक बेहतर इंसान बनने की ज़रूरत है।

 

Tags:    

Similar News