Places to Visit Near Lucknow: लखनऊ से 100 किमी के अंदर स्थित हैं ये खूबसूरत जगहें, यहां से करें नए साल की शुरुआत

Places to Visit Near Lucknow: अगर आप लखनऊ से हैं और नए साल पर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहें तो आपके पास कई ऑप्शन मौजूद है। लखनऊ से 100 km के अंदर स्थित कई जगहें हैं।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-01 09:17 GMT

Places to visit near lucknow (Image: Social Media)

Places to Visit Near Lucknow Within 100 km: अगर आप लखनऊ से हैं और नए साल पर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहें तो आपके पास कई ऑप्शन मौजूद है। आगरा, प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या आदि ऐसी कई जगहें जो हैं बेहद खूबसूरत और इतिहास से भी जुड़ी हुई हैं। हालांकि आप लखनऊ से सिर्फ 100 km के अंदर स्थित जगहों की तलाश कर रहें हैं तो भी आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे। तो आइए जानते हैं लखनऊ से 100 km के अंदर स्थित जगहों के बारे में:

ये जगहें हैं लखनऊ से 100 km के अंदर (Famous Places Near Lucknow Within 100 km)

बिठूर (Bithoor)

बिठूर एक ऐतिहासिक जगह है जिसका जिक्र कई बार हुआ है। दरअसल बिठूर में ही रानी लक्ष्मीबाई का बचपन बीता था। इतना ही नहीं इस जगह के बारे में यह भी कहा जाता है कि स्वतंत्रता संग्राम का बिगुल इसी स्थान पर फूंका गया था। इसके अलावा वाल्मीकि जी ने बिठूर में भी भगवान सियाराम की कहानी यानि रामायण लिखी थी। बिठूर में आप ध्रुव टीला, रानी लक्ष्मीबाई घाट, वाल्मीकि आश्रम, ब्रह्मावर्त घाट और पत्थर घाट के अलावा अन्य कई बेहतरीन जगहों पर घूम सकते हैं। लखनऊ से बिठूर की दूरी की बात करें तो यह करीब 84 किमी है मतलब यह कि 100 km से भी कम तो नए साल पर आप यहां जा सकते हैं।

नवाबगंज बर्ड सैंक्चुरी, (Nawabganj Bird Sanctuary) 

लखनऊ और कानपूर राजमार्ग पर स्थित नवाबगंज बर्ड सैंक्चुरी वीकेंड में घूमने के लिए एक खूबसूरत और बेहतरीन स्थल है। अगर आप नए साल का जश्न लखनऊ से बाहर मनाना चाहते हैं तो आप नवाबगंज बर्ड सैंक्चुरी जा सकते हैं। यहां के घने जंगल में ठंडी हवा अनोखा लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Nawabganj Bird Sanctuary

ऐसा कहा जाता है कि इस सैंक्चुरी में तकरीबन 250 से भी अधिक प्रवासी पक्षियां निवास करती हैं। बता दें यह सैंक्चुरी साइबेरियन पक्षी के लिए खासकर फेमस है। जानकारी के लिए बता दें इस सैंक्चुरी को शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पक्षी अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है और यह लखनऊ से लगभग 50 किमी दूर स्थित है।

बाराबंकी (Barabanki)

बाराबंकी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दरअसल इस शहर की मुख्य नदी गोमती नदी है। जो कि लखनऊ शहर और बाराबंकी जिले के बीच बहती है। ऐसा कहा जाता है कि बाराबंकी जिले में घाघरा नदी के किनारे प्राचीन समय में, पांडव ने अपने अज्ञातवास का कुछ समय यहां पर बिताया था। आप यहां धनाखोर हनुमान मंदिर (Dhanakhor Hanuman Mandir), देवा शरीफ दरगाह बाराबंकी (Deva Sharif Dargah Barabanki), शैलानी माता मंदिर बाराबंकी (Shailani Mata Mandir Barabanki), अवसानेश्वर महादेवा मंदिर बाराबंकी (Avasaneshwar Mahadeva Temple Barabanki) आदि घूम सकते हैं।

रायबरेली (Raebareli) 

उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला रायबरेली भी काफी मशहूर है जो कि लखनऊ से तकरीबन 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। खास बात यह है कि रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री है, जहां पर रेल के डब्बे बनाए जाते हैं। वहीं रायबरेली की मुख्य नदी साईं नदी है। यहां पर घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल भी हैं। मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi Temple) रेवती राम का तालाब (Rewati Ram Ka Talab), श्री मां चंपा देवी मंदिर (Shri Maa Champa Devi Temple) ,बेहटा पुल (Behta Pool), अभय द्रष्टा मंदिर (Abhay Drashta Temple), अभयदाता हनुमान मंदिर (Abhaydata Hanuman Temple), श्री संकट मोचन मंदिर डलमऊ (Shri Sankat Mochan Temple Dalmau) आदि घूम सकते हैं। 




Tags:    

Similar News