Famous Places to Visit in Rampur: रामपुर में स्थापित है घूमने की काफी सुंदर जगह, दिल्ली की इमारतों से मिलते हैं नाम

Famous Places to Visit in Rampur: रामपुर का इतिहास काफी रोचक है, यदि आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Report :  Kajal Sharma
Update: 2023-03-06 03:32 GMT

UP Tourist Place (Social Media)

Rampur Tourist Place: उत्तर प्रदेश हर शहर अपने खास अंदाज के लिए जाना जाता है। कहीं आपको पसंदीदा और फेमस खाना मिल जाएगा। तो कहीं की ऐतिहासिक इमारतें आपको अपनी और आकर्षित कर लेंगी। कुछ ऐसी ही है यूपी का रामपुर शहर जहां स्थित जगहें आपकों अपना दिवाना बना लेंगी। लखनऊ से कुछ दूरी पर स्थित यह शहर में धारदार चाकूओं के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां पर कई बेहतरीन घूमने की जगहें भी मौजूद है। जिनका इतिहास काफी रोचक है, यदि आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप इन जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

रामपुर में घूमने की जगहें


गांधी समाधि

गांधी समाधि रामपुर के प्रमुख टूरिस्ट प्लेस में गिनी जाती है। ये महात्मा गांधी को समर्पित है, इस जगह पर आज भी महात्मा गांधी की राख संभाल के रखी गई है। कहते हैं कि उनके मरने के बाद से ही यह राख संभाल के रखी गई है। दरअसल बापू की अस्थियों को रामपुर के तत्कालीन नवाब रजा अली खां गांधी परिवार से मांग कर लाए थे। बाद में इसे इसमें से कुछ कोसी नदी में विसर्जित कर दिया और कुछ अस्थियों को समृति के तौर पर गांधी समाधि के रूप में दफनाया था। रामपुर में स्थित यह समाधि ब्लैक मार्बल से बनाई गई है जिस पर हे राम लिखा है। इस समाधि के चारों ओर बने खूबसूरत पार्क इस जगह की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं।


कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार

कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार रामपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। बताया जाता है कि पुलिस लाइन स्थित है। कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार में खूबसूरत झील है जो इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। यहां कुछ हर्बल प्लांट भी लगाए गए हैं।


रजा लाइब्रेरी

यदि आप पढ़ने का शौक रखते हैं, तो रामपुर का रजा लाइब्रेरी का चयन आपके लिए बेहद खास ऑप्शन होगा। जहां 70 हजार से किताबें रखी हुई हैं। इसकी स्थापना रामपुर के प्रथम नवाब फैजुल्लाह खान ने साल 1774 में की थी। 1975 में इस लाइब्रेरी को राष्ट्रीय महत्व की संस्था घोषित कर दिया गया।


जामा मस्जिद

दिल्ली ही नहीं बल्कि रामपुर में भी एक जामा मस्जिद है, जो पुरानी मस्जिदों में से एक है। ये मस्जिद शहर के बीचों-बीच रजा लाइब्रेरी के पास में स्थित है। इसका निर्माण नवाब फैजुल्लाह खान ने करवाया था। इस मस्जिद पर बने 3 बड़े गुंबद इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। वहीं मीनारों पर की गई नक्काशी इसे बेहद खास बनाती है।


अंबेडकर पार्क

रामपुर के खास पार्कों में से एक है अंबेडकर पार्क। जो अपनी खूबरसूरती के लिए जाना जाता है। इस पार्क में कई तरह के पेड़-पौधे देखने को मिल जाते हैं। यदि आप अपने परिवार के साथ पिकनिक का प्लान कर रहे हैं तो इस पार्क में घूमने जाया जा सकता है, ये पार्क मुरादाबाद हाइवे पर स्थित है।

Tags:    

Similar News