Vrindavan Famous temple: वृंदावन के इन मंदिरों में होता है शांति का एहसास, जहां भारी संख्या में पहुंचते हैं लोग

Vrindavan Famous temple: यहां पर हर साल लाखों लोग भगवान के दर्शन के लिए आते हैं, वहीं रोजाना देश-विदेश के हजारों लोग ठाकुर जी के दर्शन पाकर अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

Update: 2023-05-14 13:27 GMT
Vrindavan Famous temple (Image- Social media)

Vrindavan Famous temple: उत्तर प्रदेश में कृष्ण नगरी कहे जाने वाले मथुरा वृंदावन के बारे में कौन नहीं जानता। यहां पर हर साल लाखों लोग भगवान के दर्शन के लिए आते हैं, वहीं रोजाना देश-विदेश के हजारों लोग ठाकुर जी के दर्शन पाकर अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शहर में और भी कई जगह हैं जो शहर को बाकियों से अलग बनाता है, लेकिन यहां कई फेमस मंदिर हैं। जहां भगवान के दर्शन करने के लिए लोगों में अलग ही उत्साह देखा जाता है।

वृंदावन में फेमस हैं यह मंदिर

श्रीबांके बिहारी मंदिर (Shribanke Bihari Temple)

वृंदावन में स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर शहर का सबसे मशहूर और जाना-माना मंदिर है। इस मंदिर को लेकर सबका अलग-अलग विश्वास है। कहते हैं कि जो एक बार बांके बिहार मंदिर आता है, वह खुद को दोबारा यहां आने से रोक ही नहीं पाता है। इस मंदिर में हर रोज भारी मात्रा में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।

कृष्ण बलराम मंदिर (Krishna Balarama Temple)

कृष्ण बलराम वृंदावन का बहुत ही सुंदर मंदिर है, जिसे इस्कॉन टेंपल के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर वृंदावन नें साल 1975 में बनाया गया था, जहां शांति पाने के लिए लोग यहां आते हैं। यह मंदिर भगवान कृष्ण और उनके भाई बलराम जी के लिए बनाया गया है।

श्री रंगजी मंदिर (Shree Rangji Temple)

श्री रंगजी मंदिर शहर का फेमस और जाना-माना मंदिर है, जिसकी स्थापना साल 1851 में की गई थी। यह मंदिर वृंदावन के बड़े मंदिरों में शुमार है, जहां भारी संख्या में लोग आते हैं। यहां आने वाला हर व्यक्ति कृष्णमयी हो जाता है, यह मंदिर भगवान रंगनाथ जी को समर्पित है।

प्रेम मंदिर (Prem Mandir)

वृंदावन में स्थित यह प्रेम मंदिर शहर में काफी पसंद किया जाता है, शाम के वक्त यहां आने वाले लोगों की भीड़ और भी ज्यादा बढ़ जाती है। प्रेम मंदिर शहर के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के रूप में जाना जाता है। ये सुंदर मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। जहां उनकी लीलाओं का शानदार प्रदर्शन देखा जाता है।

Tags:    

Similar News