Foreign Tourist Places: भारतीय पर्यटकों के लिए खुशखबरी, इन देशों में जा सकते हैं, बस करना होगा ये काम

कई देशों ने फिर से भारतीय पर्यटकों के लिए अपने देश के द्वार खोले हैं। ऐसे में अगर आप भी विदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आगमन से 72 घंटे पहले की कोविड-19 आरटी-पीसीआर निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट होना अनिवार्य है

Newstrack :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-06-22 08:41 GMT

कई देशों ने भारतीय पर्यटकों के लिए खोले अपने द्वार: फोटो- सोशल मीडिया 

Foreign Tourist Places: कोरोना महामारी ने पूरे विश्व में पर्यटन उद्द्योग को चौपट कर दिया है। जहां हर साल काफी संख्या में लोग अलग-अलग जगहों और अलग-अलग देशों में घूमने का प्लान करते हैं वहीं अब पर्यटकों के लिए अब तक सब बंद था। दुनिया में कई देश कई देश ऐसे हैं, जिनकी आजीविका पर्यटकों पर काफी ज्यादा टिकी हुई है। आपको बता दें कि भारत में देश-विदेश से काफी पर्यटक आते हैं, ठीक उसी तरह भारत के लोग भी विभिन्न देशों में घूमने जाते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की वजह से एक बार फिर से दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लगा दिया गया जिसमें भारत भी शामिल था।

अब अच्छी खबर यह है कि मौजूद समय में जब हालात फिर से ठीक हो रहे हैं, तो कई देशों ने फिर से भारतीय पर्यटकों के लिए अपने देश के द्वार खोले हैं। ऐसे में अगर आप भी विदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कौन-कौन से देशों में और कैसे यात्रा कर सकते हैं।

रूस- घूमने के लिए जा सकते हैं

भारतीय पर्यटक रूस घूमने के लिए जा सकते हैं। दरअसल, यहां के कुछ टूर ऑपरेटरों ने हॉलिडे पैकेज के साथ रूस घूमने और यात्रियों को टीकाकरण लगाने की पेशकश भी की है। इस देश में जाने वाले यात्रियों के पास आगमन से 72 घंटे पहले की कोविड-19 आरटी-पीसीआर निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट होना अनिवार्य है, इसका प्रिंट आउट आपको अपने पास रखना होगा। यही नहीं, कोरोना के मामले बढ़ने के कारण मॉस्को में लॉकडाउन लगाया गया, जिसके बाद से बाहर से आने वाले लोगों को खुद को क्वारंटाइन करना जरूरी है। यात्री खुद को घर या होटल के कमरे में सात दिन तक सेल्फ आइसोलेशन में रख सकते हैं।

रूस: फोटो- सोशल मीडिया  

मॉरीशस- भी 15 जुलाई, 2021 से खुल जाएगा

मॉरीशस 15 जुलाई, 2021 से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खुल जाएगा। यहां चरणों में यात्रियों को एंट्री दी जाएगी। इसमें पहले चरण में 15 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 के दौरान कोरोना का टीकाकरण वाले यात्रियों को आने की परमिशन दी जाएगी। जो लोग अपना टीकाकरण करवा चुके हैं, उन्हें 72 घंट पहले तक की आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी पड़ेगी। आपको अधिक जानकारी www.mauritiusnow.com पर मिल जाएगी।

सर्बिया- जाने से 48 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी

सर्बिया भी भारतीय पर्यटकों के लिए खुला है। अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहां जाने से 48 घंटे पहले की कोरोना आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। हालांकि, 12 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए ये नियम लागू नहीं है। वहीं, यहां की राजधानी बेलग्रेड के लिए फ्लाइट मिलने में थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं, क्योंकि मौजूदा समय में यहां के लिए काफी कम फ्लाइट उपलब्ध हैं।

सर्बिया: फोटो- सोशल मीडिया  

मिस्र- पहुंचने पर यात्रियों की जांच की जाएगी

मिस्र भारतीय यात्रियों के लिए खुल गया है। हालांकि, यहां कि फ्लाइट मिलने में आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है। मिस्र पहुंचने पर यात्रियों की जांच की जाएगी और साथ ही सभी यात्रियों को स्वास्थ्य घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। वहीं, 15 अगस्त से यहां पहुंचने वाले सभी यात्रियों को 72 घंटे पहले तक की कोरोना आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होगी, जो निगेटिव हो।

अफगानिस्तान: फोटो- सोशल मीडिया  

अफगानिस्तान- आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य

अगर आप किसी भी प्रकार का वैध वीजा रखने वाले भारतीय नागरिक हैं, तो अफगानिस्तान के द्वार आपके लिए खुले हैं। यहां जाने के लिए आपको आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट ले जाना अनिवार्य नहीं है। हाालंकि, यहां जाने वाले यात्रियों को 14 दिनों के लिए घर पर सेल्फ आइसोलेशन करने का आग्रह किया जाता है।

Tags:    

Similar News