Gajraula Ram Temple: गजरौला में है अयोध्या की तरह राम मंदिर, देखते ही बनती है इसकी भव्यता

Gajraula Ram Temple: अयोध्या के राम मंदिर ने दुनिया भर में चर्चा बटोरी है। आज हम आपको गजरौला में मौजूद एक मंदिर के बारे में बताते हैं जो बिल्कुल राम मंदिर की तरह नजर आता है।

Update: 2024-08-21 12:07 GMT

Gajraula Ram Temple (Photos - Social Media)

Gajraula Ram Temple : गजरौला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अमरोहा ज़िले में स्थित एक नगर पालिका है। गजरौला गंगा नदी की पूर्वी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग 24 व राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित एक शहर है। यह राजमार्ग गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, गाज़ियाबाद होते हुए दिल्ली से जोड़ता है। अयोध्या में जब से राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है बड़ी संख्या में भक्तों को यहां दर्शन करने के लिए जाते हुए देखा जा रहा है। अयोध्या में जो राम मंदिर बना हुआ है वैसा ही मंदिर गजरौला में भी बना हुआ है। दोनों के प्रति राजस्थान से मंगवाए गए हैं और लाल पत्थरों का इस्तेमाल मंदिर निर्माण में किया गया है। 35 साल पहले गजरौला में श्री राम मंदिर का निर्माण किया गया था। बिरला मंदिर को डिजाइन करने वाले मशहूर आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा ने 1989 में इस मंदिर को डिजाइन किया था। जबकि अयोध्या में बने भविष्य राम मंदिर को चंद्रकांत सोम पुराने 1990 में डिजाइन किया था। 1989 में गजरौला में इस राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज पहुंचे थे। रामनवमी जन्माष्टमी दशहरा जैसे पर्व पर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया जाता है। दीपोत्सव भी सभी यहां शानदार तरीके से मनाया जाता है।

ढाई करोड़ आई थी मंदिर की लागत (The Cost Of The Temple Was Rs 2.5 Crores)

गजरौला में श्री राम मंदिर अयोध्या के तर्ज पर बनाया गया है। यह आकार में भले ही छोटा है लेकिन कलाकृति देखने में कमल की है। 34 साल पहले इस मंदिर के निर्माण में ढाई करोड रुपए खर्च हुए थे। तीन अकड़ पर बने राम मंदिर की शोभा देखते ही बनती है। यहां श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोउल्लास के साथ में नहीं जाती है।


भव्य है मंदिर (The Temple Is Grand)

श्री राम जी का जो मंदिर गजरौला में बना हुआ है ऐसा भव्य मंदिर आसपास के क्षेत्र में कहीं पर भी नहीं है। इस मंदिर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। श्री राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर यहां विशेष तैयारी का दौर देखा गया था। अब जन्माष्टमी आ रही है उसे दिन भी यहां काफी उल्लास छाएगा।


Tags:    

Similar News