Famous Sweet Shop: घेवर का ये नया वैरिएंट दिल्ली में आपको जरूर आएगा पसंद

Famous Sweet Shop in Delhi: दिल्ली में खाने के चीजों में एक्सपेरिमेंट कर नया बनाने की आदत हैं चलिए आपको बेहतरीन घेवर पर किए गए प्रयोग के बारे में बताते है...

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-08-01 03:49 GMT

Ghewar Cake (Pic Credit-Social Media)

Ghewar Variety in Delhi: दिल्ली में खाने के शौकीन लोगों की कोई कमी नहीं हैं। लेकिन साथ ही यहां पर आपको खाने वालों के जैसे अच्छा और कुछ नया बनाने वाले भी लोग मिलेंगे। यहां लोग खाने पर एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते है। जिससे यहां नए वैरायटी के स्ट्रीट फूड बहुत ही मन से खाए जाते है। यहां पर हम आपको दिल्ली में स्वादिष्ट घेवर की वैरायटी के बारे में बताने जा रहे है। जहां पर घेवर के नया रूप देकर सर्व किया जाता है। यदि राजस्थान के लोग इस फ्लेवर्ड घेवर को देखें तो वे भी आश्चर्य चकित रह जाएंगे।

यहां मिलते है केक वाले घेवर(Cake Ghewar
)

सावन के महीने में स्वादिष्ट घेवर खाना तो बनता है, लेकिन यदि आपको घेवर में भी क्रीमी और फ्रूट का फ्लेवर चाहिए तो आप ये घेवर ट्राई कर सकते है। हम बात कर रहे है, दिल्ली के शम्स स्वीट की यहां पर आपको घेवर का नया वैरायटी केक वाले घेवर खाने का मौका मिलता है, यह घेवर बहुत ही स्वादिष्ट और क्रीमी होते है।



नाम: शम्सस्वीट(@shamsweets)

लोकेशन: राम नगर, बसई रोड, गुड़गांव

स्वाद - आम घेवर, गुलाब घेवर, बिस्कॉफ़ घेवर और चॉकलेट घेवर!



कैसे बनता है क्रीमी और फ्लेवर्ड घेवर(Creamy Flavoured Ghewar)

शम्स स्वीट पर मिलने वाला घेवर साधारण घेवर से बहुत ही ज्यादा अलग होता है। यहां आपको क्रीमी और फ्लेवर्ड घेवर मिलता है। जो तैयार तो साधारण घेवर जैसे ही किया जाता है लेकिन उसमे ऊपर से क्रीम की गार्निशिंग की जाती है। जैसे केक के ऊपर किया जाता है। इसमें आप अपने पसन्द के क्रीम से गार्निश भी करवा सकते है, वैसे यहां पर आपको गुलाब घेवर, आम घेवर, बिसकॉफ घेवर और चॉकलेट घेवर की को वैरायटी तुरंत उपलब्ध मिलेगी। आप इसका लुत्फ किसी भी समय उठा सकते है। राजस्थानी डिश में थोड़ा शहरी तड़का के साथ इस डिश का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।




Tags:    

Similar News