Goa Budget Trip in Monsoon: मानसून में करें गोवा की हसीन वादियों को एक्सप्लोर, दिलकश नजारे बना देंगे दीवाना

Goa Budget Trip in Monsoon: गोवा एक ऐसी जगह है, जहां पर अधिकतर लोग गर्मी के मौसम में घूमने जाना पसंद करते हैं। अगर आप गोवा ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो मानसून में भी जा सकते हैं।

Update:2024-06-24 10:54 IST

Budget Trip in Goa (Photos - Social Media)

Budget Trip in Goa : मानसून के मौसम में सभी ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जो उन्हें बेहतरीन नजरों का आनंद लेने को मिल सके। गोवा एक ऐसी जगह है जो बहुत ही खूबसूरत है। आपने अब तक लोगों को गर्मी के मौसम में गोवा जाती हुए देखा होगा लेकिन इस समय यहां इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि पर रखने की जगह भी नहींमिलती। लेकिन क्या आपने कभी बारिश के मौसम में यहां पर जाने के बारे में सोचा है। अगर आप यहां मानसून में चले जाएंगे तो गर्मी में आने का अपना प्लान कैंसिल कर देंगे। चलिए आज हम आपको मानसून में गोवा ट्रैवल करने की जानकारी देते हैं।

ऐसा होता है गोवा का नजारा (This is How The View of Goa Looks Like)

मानसून में गोवा के नजारे की बात करें तो यहां के रंगीन समुद्र तट, नाइटलाइफ और खूबसूरत नजारे आपका दिल जीत लेंगे। मार्च से जून के महीने तक अधिकतल लोग यहां जाने का प्लान बनाते हैं लेकिन मानसून के समय भी यह उतना ही शानदार होता है जितना की गर्मी के मौसम में दिखाई देता है।

Budget Trip in Goa


गोवा मानसून के हसीन नजारे (Beautiful Views of Goa Monsoon)

बारिश के मौसम में गोवा को देखकर ऐसा लगेगा कि इसे फिर से नया जीवन मिल चुकाहै। यहां पर आपको हरे-भरे पेड़ देखने को मिलेंगे। दूधसागर और हरवलेम जैसे झरने जीवंत लगने लगते हैं और अपनी मनमोहक सुंदरता से ध्यान आकर्षित करते हैं। आप यहां के छिपे हुए गांव के सुंदर नजारे भी देख सकते हैं।

Budget Trip in Goa


शांति से भरा माहौल (Peaceful Atmosphere)

गर्मियों के मुकाबले मानसून में आपके यहां कम भीड़ मिलेगी। गोवा की समुद्र तक मानसून के दौरान शांत लगते हैं। हालांकि धूप सेकने और तैराकी के लिए समय सही नहीं होता लेकिन फिर भी अलग खूबसूरती यहां पर नजर आती है। इस मौसम में यहां भीड़ नहीं होती जो आपको समुद्र के तट पर शांति के साथ वक्त बिताने का मौका देगी।

Budget Trip in Goa


बजट के हिसाब से सही (Right For the Budget)

मानसून के समय घूमने के लिए गोवा बेहतरीन ऑप्शन है क्योंकि यहां पर इस समय चीज सस्ती होती है। होटल, रेस्टोरेंट और एडवेंचर रीड की फीस सस्ती हो जाती है। अगर आप कम बजट में यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो मानसून बेस्ट समय है।

Tags:    

Similar News