Gujrat Famous Food: गुजरात के इन स्वादिष्ट व्यंजनों का एक बार जरूर चखें स्वाद, खुश हो जाएगा दिल

Famous Gujrati Food : गुजराती जितना अपनी मीठी बोली के लिए पहचाने जाते हैं उतना ही खान-पान के भी शौकीन होते हैं। चलिए आज आपको कुछ प्रसिद्ध गुजराती व्यंजनों के बारे में बताते हैं।

Update:2024-06-18 12:11 IST

Famous Gujrati Food (Photos - Social Media)

Famous Gujrati Food : गुजरात एक ऐसा राज्य है जो भारत के पश्चिमी हिस्से में मौजूद है। यह जगह अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों की वजह से पहचानी जाती है। टूरिस्ट डेस्टिनेशन के अलावा इस जगह को खानपान के लिए भी पहचाना जाताहै। गुजरात के लोग खाने-पीने के बहुत शौकीन होते हैं और हो भी क्यों ना क्योंकि यहां का खाना होता ही इतना स्वादिष्ट है। अगर आप गुजरात घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपके यहां के कुछ गुजराती व्यंजनों का स्वाद जरूर चखना चाहिए। चलिए हम आपको इनके बारे में बताते हैं।

खांडवी (Khandvi)

यह खाने में काफी मुलायम और हल्की होती है और बहुत ही प्रसिद्ध गुजराती डिश है। इसे बनाने में बेसन नमक और चीनी के घोल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कैलोरी भी ज्यादा नहीं होती और वेट लॉस करने वाले लोग भी इसे खा सकते हैं।

Khandvi


ढोकला (Dhokla)

यह एक ऐसा व्यंजन है जो सबसे ज्यादा गुजराती खाने के साथ भरोसा जाता है। ढोकला वैसे भी सबसे ज्यादा खाया जाने वालाव्यंजन है। नाश्ता हो या फिर लंच या डिनर गुजराती कभी भी ढोकला खाने से पीछे नहीं हटते। यह बाप में बनाया जाता है और इसमें बहुत कम तेल का इस्तेमाल होता है। यह हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ भरोसा जाता है।

Dhokla


हांडवो (Handvo)

इसे चावल चना दाल अरहर दाल और उड़द दाल के पेस्ट से तैयार किया जाता है। इसके ऊपर सफेद तिल की गार्निशिंग की जाती है। दरअसल यह एक मीठा और नमकीन केक है जैसे ढोकला की तरह ही तैयार कियाजाता है। हालांकि दोनों के स्वाद में काफी अंतर है। तेल जीरा सरसों कड़ी पत्ते का तड़का लगाने के बाद इसे बनाने के लिए एक अलग तरह के प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जाता है।

Handvo


थेपला (Thepla)

गुजरात जाएंगे तो आपको थेपला खाने को जरूर मिलेगा। दरअसल यह मेथी के पत्ते, गेहूं के आटे और जीरा के साथ कई रूपों में तैयार किया जाता है। थेपला में कई तरह की सामग्री मिलाकर इसे रोटी की तरह तैयार किया जाता है। यह दही के साथ खाने में काफी अच्छा लगता है।

Thepla


Tags:    

Similar News