Gwalior Famous Temple: ग्वालियर का इकलौता दक्षिण भारतीय मंदिर, यहां देखें डिटेल्स

Gwalior South Indian Temple: ग्वालियर वालोंरकी नजरों से भी यह खूबसूरत जगह छिपी रह गई है। हम बात कर रहे ग्वालियर के दक्षिण भारतीय मंदिर के बारे में....

Written By :  Yachana Jaiswal
Update:2024-06-03 09:32 IST

Gwalior Famous Temple(Pic Credit-Social Media)

Gwalior Famous South Indian Temple:क्या आप ग्वालियर में रहकर दक्षिण भारतीय मंदिर के दर्शन करना चाहते है? इसके लिए आपको साउथ इंडिया का ट्रिप करने की जरूरत नहीं है। आप मात्र 50 रूपए किराया देकर ग्वालियर में ही बहुत ही खूबसूरत दक्षिण भारतीय मंदिर में दर्शन कर सकते है। आपको दक्षिण भारतीय मंदिर की खूबसूरती देखने के लिए वहां जाना जरूरी नहीं है। आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दक्षिण भारतीय मंदिर की वास्तुकला को देख सकते है।

ग्वालियर का वेंकटेश्वर मन्दिर(Gwalior Venkateshwar Mandir)

हम बात कर कर रहे है, ग्वालियर के प्रसिद्ध वेंकटेश्वर मंदिर की। इस मंदिर की स्थापना वर्ण 2001 में एयरफोर्स द्वारा किया गया था। यह मंदिर ग्वालियर में छिपा हुआ रत्न है। बहुत कम ही लोगों को इस मंदिर के बारे में पता है। यह मंदिर पूरी तरह से दक्षिण भारतीय शैली में बनाया गया है। जिसकी वास्तुकला लोगों को हैरान कर देती है। यदि आप इस मंदिर को देखने जाने से पहले और भी कुछ जानना चाहते है तो ये आर्टिकल पूर जरूर पढ़े।



मंदिर का पता (Location Of Temple): नेशनल हाइवे 3, लक्ष्मीगंज, ग्वालियर, मध्य प्रदेश

मंदिर में किसकी होती है पूजा? 

यह आपने आप में इकलौता मध्य प्रदेश में स्थित दक्षिण भारतीय मंदिर है। जो अपने अलग वास्तुकला के लिए लोगों के बीच खास महत्व रखता है। इस दिर के दिवारों पर पूरे दक्षिण भारतीय कारीगरी के नमूने देखने को मिलते है। यहां इस मंदिर में तिरूपति बालाजी भगवान के दर्शन किए जाते है। इस मंदिर में भक्तों की आवाजाही लगी रहती है। रात में इस मंदिर की खूबसूरती चमचमाती रोशनी में और भी ज्यादा आकर्षित करती है।


मंदिर की सुंदर और अलग वास्तुकला

जैसा की हमने बताया कि यह मंदिर ग्वालियर का इकलौता दक्षिण भारतीय मंदिर है। इसकी संरचना और बनावट भी वैसी ही है। यहां पर आपको दक्षिण भारतीय मंदिर जैसे चारों तरफ दीवारों के भगवान की प्रतिमाएं और उनकी आकृति बनी दिख सकती है। यह मंदिर द्रविड़िन शैली में निर्मित होने की झलक मिलती है। रंग बिरंगे दीवारों खंभो से सजी मंदिर की दीवारें लोगों को आकर्षित करती है। 

यदि पने अभी तक इस खूबसूरत मंदिर के दर्शन नहीं किए है, तो बिना देर किए यहां पहुंच जाएं. यहां पर आपको अलग ही शांति और सूकून का अनुभव मिलेगा। यहां पर आप ध्यान भी लगा सकते है।

Tags:    

Similar News