Kolkata Haunted Places: भूलकर भी ना रखें कोलकाता की इन जगहों पर कदम, उनसे जुड़ी है डरावनी कहानियां

Haunted Places In Kolkata: कोलकाता भारत के प्रसिद्ध महानगरों में से एक है और यहां पर देखने के लिए कई सारे स्थान मौजूद है। लेकिन यहां पर कुछ डरावनी जगह भी स्थित है।

Update: 2024-08-23 14:02 GMT

Haunted Places In Kolkata (Photos - Social Media)

Haunted Places In Kolkata: कोलकाता की गिनती भारत के महानगरों में होती है और यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। ब्रिटिश काल में बनी इमारतें आज भी इस शहर को बबीता देने का काम करती है। यहां की संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन, लोगों की भाषा और खान-पान आकर्षित करने वाला है। हालांकि अब कोलकाता वैसा नहीं रहा और अभी कमर्शियल सेंटर बन चुका है। आप कोलकाता जाएंगे तो यहां के मंदिर म्यूजियम और ऐतिहासिक इमारतें घूमना पसंद करेंगे। शॉपिंग करने की शौकीन होंगे तो आपके यहां के मार्केट भी पसंद आएंगे। लेकिन इस खूबसूरत शहर के पीछे अलौकिक दुनिया भी छुपी हुई है। कोलकाता में एक या दो नहीं बल्कि कई सारे हॉन्टेड प्लेस है जहां पर आपको नहीं जाना चाहिए।

पुतुलबारी कोलकाता (Putulbari Kolkata)

यह कोलकाता की सबसे ज्यादा डरावनी जगह है और लोग इसके नाम से कांप जाते हैं। यह पुरानी हवेली है और कहा जाता है कि बहुत साल पहले एक अमीर जमींदार ने इस इमारत के अंदर गुड़ियों का कलेक्शन किया था। कुछ समय बाद में रहस्यमय परिस्थितियों में मर गया और पूरा परिवार आत्मा बन गया। उनकी गुड़ियों का संग्रह भी राक्षसी बन गया और तब से लोगों को यह जगह डरावनी लगती है।

Putulbari Kolkata

रविन्द्र सरोबार मेट्रो स्टेशन कोलकाता (Ravindra Sarobar Metro Station Kolkata)

यह मेट्रो स्टेशन कोलकाता की खौफनाक जगह में से एक है। दिन के समय यह जगह बहुत नॉर्मल लगती है लेकिन शाम ढलते ही लोगों को यहां सफेद कपड़े पहने महिला ट्रेन के आसपास भटकते हुए दिखाई देती है। लोगों का कहना है कि वही महिला है जिसने अपनी जान गवा दी थी।

Ravindra Sarobar Metro Station Kolkata

हेस्टिंग हाउस कोलकाता (Hasting House Kolkata)

यह ऐसी जगह है जहां पर आपको डर का सामना करने को मिलेगा। यह हुगली नदी के किनारे स्थित पुरानी हवेली है। इसी समय ब्रिटिश अधिकारियों का रेजिडेंस हुआ करती थी लेकिन अभी बंद पड़ी हुईहै। लोगों ने यहां पर अजीब सी आकृतियों को सरकते हुए देखा है और आवाज में भी सुनी है। यह जगह इतनी खतरनाक है कि लोग यहां जाने से डरते हैं।

Hasting House Kolkata

नेशनल लाइब्रेरी कोलकाता (National Library Kolkata)

अब लाइब्रेरी का नाम सुनकर कोई भी सोचेगा कि भला जहां पर लोग स्टडी करते हैं वह जगह कैसे खतरनाक हो सकती है। लेकिन कोलकाता में मौजूद नेशनल लाइब्रेरी का नजारा रात होने पर अलग ही हो जाता है। यहां पर लोगों ने डार का अनुभव किया है और उनका कहना है कि यहां लोगों की आत्माएं भटकती हैं।

National Library Kolkata


haunted places in kolkata,top 10 haunted places in kolkata,haunted places,most haunted places in kolkata,kolkata haunted places,kolkata,haunted,haunted places in kolkata hindi,kolkata haunted,top 10 most haunted places in kolkata,top 5 haunted place in kolkata,haunted places in india,haunted kolkata,kolkata haunted house,haunted house in kolkata,10 haunted places in kolkata,kolkata best haunted place,haunted place in kolkata

Tags:    

Similar News