Top 10 Treks in India: देखिए आप कहां करना चाहेंगे ट्रैकिंग

Top 10 Treks in India: ट्रेकिंग वाले पहाड़ी इलाके ट्रेकर्स के लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं होते हैं। क्योंकि ट्रेकिंग के दौरान आप अपनी डेली लाइफ की स्ट्रेस को पूरी तरह से भूल जाते हैं। आप उस वातावरण में रहते हैं जहां आपको खूब सुकून मिलता है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2023-01-13 03:53 GMT

भारत में बेस्ट ट्रैकिंग (फोटो- सोशल मीडिया)

Top Treks in India: भारत को विविध स्थलाकृति का वरदान मिला हुआ है, जो कई रोमांच प्रदान करता है। ट्रेकिंग भारत में सबसे लोकप्रिय साहसिक एडवेंचर्स में से एक है जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह जीवन भर का एक ऐसा अनुभव है, जो आपको बहुत करीब से प्रकृति के नजदीक आने का मौका देता है। हिमालय बहुत सारे ट्रेकिंग ट्रेक है। जो आसान से लेकर बहुत कठिन भी हैं। भव्य नजारों वाले पहाड़ों तक, एड्रेनालाईन रशिंग इलाके, गहरी घाटियाँ, दुर्लभ जंगली जानवरों के बीच से होकर निकलना, वाकई में बहुत अद्भुत अनुभव कराता है। 

ट्रेकिंग वाले पहाड़ी इलाके ट्रेकर्स के लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं होते हैं। क्योंकि ट्रेकिंग के दौरान आप अपनी डेली लाइफ की स्ट्रेस को पूरी तरह से भूल जाते हैं। आप उस वातावरण में रहते हैं जहां आपको खूब सुकून मिलता है। यहां पर रोमांचकारी गतिविधियाँ जैसे ट्रेकिंग, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग और भी बहुत कुछ करने का मौका मिलता है। इस प्रकार के रोमांचक और चुनौतीपूर्ण अवसरों में से एक ट्रेकिंग है। पर्यटकों के लिए ट्रैकिंग सबसे पसंदीदा और रोमांचक है। आइए आपको भारत में टॉप बेस्ट ट्रेक के बारे में बताते हैं।

भारत में ट्रेक्स
Treks in India

हामटा दर्रा, हिमाचल प्रदेश
Hamta Pass, Himachal Pradesh

जगह- कुल्लू

आने के लिए मौसम- जून से सितंबर की शुरुआत

पहुंचने का सबसे अच्छा साधन- बस

ऊंचाई– 4270 मी

यह ट्रेक लाहौल में चंद्र घाटी और कुल्लू घाटी के बीच स्थित है। यहां पर आपको ट्रेकिंग के दौरान दर्रे ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झरने, ग्लेशियर, छोटी झीलें भी दिखाई देंगी।

ट्रेकर्स हामटा दर्रे से होते हुए लाहौल क्षेत्र में जाते हैं।

ब्यास कुंड ट्रेक, हिमाचल प्रदेश
Beas kund trek, Himachal pradesh

जगह- मनाली

बेस्ट मौसम- मई से अक्टूबर

पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका- बस

ऊंचाई - 3700 मी

ब्यास कुंड हरे-भरे घास के मैदान है। जिसमें एक बड़ी सी झील छिपी हुई है। यह झील ब्यास नदी का स्रोत भी है। ऐसा माना जाता है कि ऋषि व्यास ने महाभारत इसी सरोवर के आसपास लिखी थी।

(Image Credit- Social Media)

चादर ट्रेक, लद्दाख

Chadar trek, Ladakh

जगह- लेह

बेस्ट मौसम- जनवरी से फरवरी

पहुंचने का सबसे अच्छा साधन- लेह हवाई अड्डे के लिए उड़ान या मनाली के रास्ते बस

ऊंचाई - 3390 मी

चादर ट्रेक को जांस्कर गॉर्ज ट्रेक के नाम से भी जाना जाता है। इसका वनवे ट्रेक लगभग 105 कि.मी. लंबा है। ट्रेकिंग के सबसे अच्छे समय में जांस्कर नदी जम जाती है। हवाएं काफी चिलिंग होती हैं। ट्रेक को पूरा करने में लगभग 7-9 दिन लगते हैं। ट्रेकिंग हमेशा ग्रुप में की जाती है। ट्रेक की कुल दूरी 62kms और हर रोज 5-6 करनी होती है।

नंदा देवी ट्रेक, उत्तराखंड
Nanda Devi trek, Uttarakhand

जगह- गढ़वाल

बेस्ट मौसम- मई से जून और सितंबर से अक्टूबर

पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका- बस

ऊंचाई - 4150 मी

यहां पर प्रसिद्ध नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, छोटी धाराएँ, ग्लेशियर आदि है। नंदा देवी भारत के सबसे ऊँचे पहाड़ों में से एक है। संपूर्ण ट्रेकिंग की दूरी लगभग 55 किमी है और इसे पूरा करने में लगभग 8-9 दिन लगते हैं। ट्रेकिंग के दौरान रास्ते में जंगली वनस्पतियां और जीव-जंतु भी दिखाई देते हैं। दुर्लभ प्रजातियाँ जैसे कस्तूरी मृग, हिमालयी काला भालू, थार और हिम तेंदुआ देखा जा सकता है।

गोइचा ला ट्रेक, सिक्किम
Goecha La trek, Sikkim

जगह- सिक्किम

बेस्ट मौसम- मार्च-जून और सितंबर-नवंबर

पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका- ट्रेन, फ्लाइट

ऊंचाई - 4940 मी

इस दर्रे से कंचनजंगा का दक्षिण-पूर्वी चेहरा देखा जा सकता है। ये ट्रेक पहाड़ों के नज़ारों और खूबसूरत रोडोडेंड्रॉन जंगलों के लिए मशहूर है। आप साफ नीले आकाश और झीलों को भी देख सकेंगे। ट्रेक चुनौतीपूर्ण है। लेकिन आप इसे पूरा कर सकते हैं। इस ट्रेक को पूरा होने में 11 दिन तक लग सकते हैं। 


Tags:    

Similar News