Vrindavan Barsana Holi 2024: वृंदावन और बरसाने की होली का जमकर लें आनंद, जानें जानकारी

Vrindavan Barsana Holi 2024: मथुरा, वृंदावन और बरसाने की होली हर कोई देखना चाहता है। अगर आप भी यहां जाना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि यहां तक कैसे जाएं।

Update: 2024-03-22 07:31 GMT

Holi of Vrindavan and Barsana (Photos - Social Media)

Vrindavan Barsana Holi 2024: होली हम सबका पसंदीदा त्यौहार है जिसे छोटा हो या बड़ा सब बड़े ही उत्साह से मानते है। आम तौर पर आप में हर कोई होली का पर्व अपने घरो में मिल के मानते है तो क्यों न इस बार आप अपने परिवार या दोस्तो संग कृष्णा जी की नगरी जा कर Vrindavan Holi का आनद लें। होली रंगों का त्योहार है, जिसे हज़ारो वर्षो से भारत में और अब तो भारत के बहार भी मनाया जाता है। इस साल होली, 24 मार्च 2024 रविवार को शुरू होगी और सोमवार, 25 मार्च को समाप्त होगी। Vrindavan Holi 2024 होली का त्यौहार ब्रज धाम में 40 दिनों तक चलता है, हालाँकि यह पूरे विश्व में केवल एक दिन के लिए मनाया जाता है और सभी भक्त कृष्णा जी के रंग जाते है।

कैसे पहुंचे वृंदावन

ट्रेन

वृंदावन जाना चाहते हैं तो बता दें कि यहां का सबसे करीबी रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन (Mathura Junction) है। मथुरा जंक्शन जाने के लिए आपको उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य भी कई प्रसिद्ध शहरों से डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। देश के कुछ ऐसे भी शहर हैं, जहां से मथुरा जंक्शन के लिए डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। मथुरा जंक्शन के लिए ट्रेन ना मिलने पर ऐसे में आप आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं, जहां से वृंदावन की दूरी करीब 72 किमी. है।

बस से

वृंदावन के लिए आगरा, बरेली, ग्वालियर, कानपुर और मुरादाबाद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों से भी बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसके अलावा दिल्ली से भी वृंदावन के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। अगर आप बस के माध्यम से वृंदावन जाने का प्लान कर रहे हैं और आपके शहर से वृंदावन के लिए बस की सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो आपको अपने शहर से दिल्ली, आगरा, कानपुर या बरेली के लिए बस पकड़ लेनी चाहिए।

Holi of Vrindavan and Barsana

गाड़ी से

दिल्ली से वृंदावन तक तीन घंटे की ड्राइव करके आप वृंदावन आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली से मथुरा-वृंदावन के लिए वोल्वो बस की सुविधा भी मिल जाएगी। प्राइवेट टैक्सी भी बुक कर सकते हैं, जो वृंदावन की सैर करा सकती है। यात्री दिल्ली-गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से वृंदावन के लिए ट्रेन भी ले सकते हैं।

फ्लाइट

वृंदावन का नजदीकी एयरपोर्ट खेरिया एयरपोर्ट है, जो वृंदावन शहर से करीब 72 किलोमीटर की दूरी पर आगरा में स्थित है। खेरिया एयरपोर्ट काफी बड़ा एयरपोर्ट नहीं होने की वजह से देश के कुछ ही प्रमुख हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। वृंदावन का दूसरा करीबी और बड़ा एयरपोर्ट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो वृंदावन शहर से करीब 150 किमी. की दूरी पर स्थित है, लेकिन यह एयरपोर्ट देश के अनेकों छोटे-बड़े हवाई अड्डों से जुड़ा हुआ है। इन दोनों शहरों से आप प्राइवेट टैक्सी या बस के माध्यम से वृंदावन धाम पहुंच सकते हैं।

Holi of Vrindavan and Barsana

कितना होगा खर्च

आप बस से वृंदावन जा रहे हैं तो 300 रुपये से 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। दिल्ली से वृंदावन रोड के लिए दो ट्रेनें चलती हैं, जिनका स्लीपर का किराया 500 रुपये से कम है। अगर आप टैक्सी बुक करते हैं एक दिन के राउंड ट्रिप के लिए 5000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। नाइट स्टे पर चार्ज बढ़ सकता है। वृंदावन में होटल भी बहुत अधिक महंगे नहीं हैं। 500 रुपये से 1500 रुपये में भी आपको अच्छे होटल रूम मिल सकते हैं। इसके अलावा धर्मशाला में भी एक रात के लिए ठहर सकते हैं।

Tags:    

Similar News