Horror Place in Punjab: बेहद ही डरावनी है पंजाब की यह जगहें, दिन के समय भी जाने से डरते है लोग

Horror Place in Punjab:

Report :  Kajal Sharma
Update: 2023-03-07 07:48 GMT

Horror place(Social media)

Horror Place in Punjab: सबसे खूबसूरत साफ और सुंदर राज्य कहा जाने वाला पंजाब उत्तर भारत में स्थित है। जहां की संस्कृति लोगों को काफी पंसद आती है। पंजाब की खूबसूरती और लोगों का व्यवहा पर्यटकों को अपना दिवाना बना लेती है। यही कारण है कि लोगों को घूमने के नाम पर सबसे पहे पंजाब का ख्याल आता है। यहां की परंपरा, संस्कृति, परिधान और व्यंजन देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस राज्‍य में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह हैं, जहां लोग बिना सोचे समझे आ जाते हैं। लेकिन यहां कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां आस-पास रहने वाले लोग भी जाने से पहले डरते हैं। यहां कुछ ऐसी जगह भी हैं, जो लोगों को डराती हैं और यहां आने से पहले उन्हें कई बार सोचना पड़ता है।

बेहद डरावनी है पंजाब की यह जगहें


पंजाब में स्थित इन जगहों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति इन जगहों नाम भी सुनता है तो वह कांपने लग जाता है। यही कारण है कि इन जहगों पर कोई भी व्यक्ति जल्दी से जाना पसंद नहीं करता है। लेकिन रोमांच पसंद करने वाले लोगों को ऐसी जगह बहुत आकर्षित करती हैं। अगर आप भी किसी ऐसी जगहों पर घूमना चाहते हैं, जो यहां बताई गई पंजाब की हॉन्टेड प्‍लेस पर आपको जरूर जाना चाहिए।

चंडीगढ़ हॉन्टेड हाउस 

अपनी खूबसूरतती के लिए जाना जाने वाला चंडीगढ़ थोड़ा डरावना भी है। यहां एक ऐसा घर भी स्थित है जिसके बारे में लोग बात करना भी पसंद नहीं करते हैं। दरअसल चंडीगढ़ के सेक्‍टर 16 को लेकर लोगों का कहना है कि यहां पर आत्माओं का वास है। लोगों को कहना है कि कुछ साल पहले यहां कई लोगों ने एक साथ सुसाइड कर ली थी। ऐसा क्यों हुआ यह घटना आज भी एक रहस्‍य ही बनी हुई है। लेकिन इस घर को भूतिया कहा जाता है।


अमृतसर रेलवे ट्रैक

गोल्डन टेंपल के लिए जाना जाने वाला अमृतसर शहर का रेलवे ट्रैक बेहद ही बदनाम है। बताया गया है कई लोगों की ट्रेन से कटकर यहां मौत हो गई थी। यह अमृतसर की सबसे डरावनी जगह है, जिसके बारे में लोग बात तक नहीं करना चाहते। बताया जाता है कि साल 2018 में दशहरा मेले में भगदड़ मचने के कारण कुछ लोग ट्रेन के सामने आ गए थे। इसमें 62 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। यह घटना होने के बाद से अब तक कोई भी शख्स सूरज ढलने के बाद इस पटरी के पास नहीं जाता।

भूत बंगला, कपूरथला 

अपनी खूबसूरत इमारतों और सड़कों के लिए मशहूर कपूरथला शहर भी इस लिस्ट में शामिल है। इस शहर में आज भी ब्रिटिश काल के कई भवन मौजूद हैं। जिनमें से एक घर को भूत बंगला कहा जाता हे। स्‍थानीय लोगों का कहना है यहां अजीबो गरीब आवाजें आती हैं। भूत यहां के गुजरने वाले लोगों को अपने पास बुलाते हैं।

Tags:    

Similar News