Railway Benefits For Handicapped : दिव्यांग यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं देता है इंडियन रेलवे, इस तरह से उठा सकते हैं लाभ

Railway Benefits For Handicapped : भारत में आवागमन के लिए सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला साधन रेलवे है। एक कोने से दूसरे कोने तक यात्रा करने के लिए यह एक सुविधाजनक साधन माना जाता है। चलिए आज आपको ट्रेन में दिव्यांग यात्रियों को मिलने वाली सुविधा के बारे में बताते हैं।

Update: 2023-11-24 06:25 GMT

Railway Benefits For Handicapped

Railway Benefits For Handicapped : भारतीय रेलवे देश में आवागमन की सबसे बेहतर और बड़ी सुविधा है जो लगभग हर कोने तक जाती है। ये एक आसान और आरामदायक यात्रा है, जिससे हर तबके का व्यक्ति आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच पाता है। देश के किसी भी हिस्से में अगर यात्रा पर जाना है तो ट्रेन को सबसे अच्छा साधन माना जाता है। एक शहर से दूसरे शहर जाना हो या फिर एक राज्य से दूसरे राज्य हर जगह के लिए लोग ट्रेन से यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं। ट्रेन यात्रा सबसे सुरक्षित और सस्ती मानी जाती है और भारतीय रेलवे को तो देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। ट्रेन जिस तरह से अपनी रफ्तार के चलते पहचानी जाती है ठीक उसी तरह से इनमें मिलने वाली सुविधाएं भी इन्हें खास बनाती है। अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा अलग-अलग तरह की सुविधा दी जाती है। सीनियर सिटीजंस को जहां टिकट के किराए में छूट के अलावा लोअर बर्थ की सुविधा मिलती है। तो वहीं दिव्यांग यात्रियों के लिए भी रेलवे ने कई तरह की सुविधा चला रखी है। चलिए आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देते हैं।

दिव्यांग यात्री को सुविधाएं

रेलवे यात्रा के दौरान ऐसे यात्री जिनके हाथ पर काम नहीं करते हैं। वह हाथ या पैर से दिव्यांग हैं। मानसिक रूप से मंद हैं या फिर उन्हें देखने में कोई परेशानी है। वह बोल नहीं सकते। इस तरह के लोगों को ट्रेन में सीट से लेकर टिकट तक की छूट दी जाती है। इसके लिए रेलवे ऑफिस द्वारा सर्टिफिकेट जारी किया जाता है और टिकट फॉर्म भी उपलब्ध होता है।

सीट की सुविधा

ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं में सबसे पहले सीट की बात करते हैं। बता दें कि स्लीपर क्लास में दो लोअर और दो मिडिल बर्थ एसी 3 में 1 लोअर और एक मिडिल और 3E कोच में एक लोअर बर्थ और एक मिडिल बर्थ दिव्यांग यात्रियों के लिए होती है।

टिकट में छूट

दिव्यांग यात्री ट्रेन टिकट में मिलने वाली छूट का लाभ भी ले सकते हैं। अलग-अलग कोच में 25%, 50% और 75% की छूट इन यात्रियों को दी जाती है। स्लीपर क्लास, एसी 3 और सामान्य सभी जगह पर यह छूट लागू है। इसके लिए टिकट लेते समय दिव्यांग प्रमाण पत्र दिखाने या इस संबंध में जानकारी देना जरूरी होता है।

व्हील चेयर को सुविधा

भारतीय रेलवे द्वारा टिकट और ट्रेन की सीट के अलावा दिव्यांग यात्रियों को व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाती है। अगर कोई व्यक्ति स्टेशन से ट्रेन तक पहुंचाने के लिए व्हीलचेयर मांगता है तो स्टेशन पर उसे आराम से इसकी सुविधा दी जाती है। इस बारे में संबंधित अधिकारी या फिर स्टेशन मास्टर को सूचना देनी होती है। स्टेशन द्वारा व्हीलचेयर स्टाफ उपलब्ध करवाया जाता है जो यात्री को ट्रेन तक पहुंचा देता है।

Tags:    

Similar News