56 Dukan Indore: खाने के शौकीनों के लिए बेस्ट है इंदौर की 56 दुकान, यहां मिलेंगे एक से बढ़कर एक व्यंजन

56 Dukan Indore : इंदौर अपने बेहतरीन स्वाद के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पहचाना जाता है। आज हम आपको यहां की प्रसिद्ध 56 दुकान के बारे में बताते हैं।

Update: 2023-12-05 06:45 GMT

56 dukan indore

56 Dukan Indore : इंदौर मध्य प्रदेश का एक ऐसा शहर है जो अपने खूबसूरत स्थानों और बेहतरीन स्वाद के लिए पहचाना जाता है। सबसे स्वच्छ शहर की सूचियों में नंबर वन स्थान हासिल करने वाली एमपी की ये आर्थिक राजधानी अपने बेहतरीन स्वाद से लोगों को दीवाना बना देती है। इंदौर में आपको खाने पीने के एक से बढ़कर एक आइटम मिल जाएंगे। स्थानीय लोगों के अलावा यहां आने वाले बाहर के लोग भी स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेना नहीं भूलते हैं। शहर में कुछ स्थान अपने लाजवाब व्यंजनों के लिए पहचाने जाते हैं। इनमें से एक जगह 56 दुकान भी है। यहां मौजूद 56 दुकानों में एक से बढ़कर एक फूड आइटम मिलते हैं। चलिए आज आपको यहां की जानकारी देते हैं।

सुबह 6 बजे खुल जाती हैं दुकानें

इंदौर की 56 दुकान की खासियत ये है कि यहां पर सुबह 6 बजे से ही दुकानें खुल जाती है। सुबह से आप यहां स्वादिष्ट पोहे का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलाव आप यहां मोमोज, पिज्जा, होटडोग जैसे एक से बढ़कर एक आइटम खा सकते हैं।

प्रसिद्ध हैं ये चीजें

जब आप 56 दुकान पहुंचेंगे तो आपको यहां की हर दुकान पर खाने के आइटम्स स्वादिष्ट ही मिलेंगे। लेकिन कुछ जगह ऐसी है जिसके किसी न किसी व्यंजन का आनंद लेने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। जब आप यहां जाएंगे तो आपको यहां के विजय चाट हाउस का पेटिस जरूर चखना चाहिए। यहां मिलने वाले जॉनी होटडोग का स्वाद भी काफी निराला है। यंग तरंग की दही पूरी जैसा स्वाद आपको कहीं और नहीं मिलेगा। इसके अलावा यहां आपको मधुरम स्वीट्स, अग्रवाल स्वीट्स, गणगौर स्वीट्स जैसे प्रसिद्ध ब्रांड्स के आउटलेट्स भी मिल जाएंगे।



कैसे मिला 56 दुकान नाम

बता दें कि इंदौर के इस प्रसिद्ध फूड मार्केट में एक के बाद एक 56 दुकानें हैं और यही इसके फेमस होने की वजह है। यहां पर भारत के अलावा अन्य अलग-अलग जगहों के भी व्यंजन मिलते हैं। यही कारण है कि यह जगह लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। वैसे तो यह सुबह 6:00 बजे से खुल जाता है लेकिन शाम होते होते यहां की रौनक बढ़ जाती है जो रात 10:00 बजे तक देखने को मिलती है। स्वाद के दीवानों की यहां पर काफी भीड़ देखने को मिलती है। बेहतरीन स्वाद के साथ यहां पर स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।



Tags:    

Similar News