Indore Famous Sweet Dish: इंदौर के चौपाटी पर ये स्वीट डिश है बहुत फेमस, आप जाए तो जरूर ले स्वाद

Indore Famous Sweet Dish: आज हम आपको इंदौर के मेघदूत से बहुत ही फेमस स्वीट डिश के बारे मैं बताने जा रहे है। वैसे तो यह डिश तुर्किश है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-03 04:01 GMT

Indore Famous Sweet Dish(Pic Credit-Social Media)

Indore Famous Sweet Dish: इंदौर के मेघदूत चौपाटी खाने के लिए फेमस हैं। जहां आपको कई तरह के खाने की वैरायटी मिलती है। चाट पकोड़े से लेकर चाइनीज, इटालियन सब तरह के फास्ट फूड यहां आपको मिलते हैं। आज हम आपको इंदौर के मेघदूत से बहुत ही फेमस स्वीट डिश के बारे मैं बताने जा रहे है। वैसे तो यह डिश तुर्किश है। लेकिन एक कपल ने तुर्की का स्वाद यहां भारत के इंदौर में लाकर लोगों के बीच काफी फेमस कर दिया है। जिसका स्वाद और क्रीम टेक्सचर लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। इस स्वीट डिश का नाम कुनाफा है। जो क्रिस्पी, क्रीमी, सॉफ्ट, हॉट और कोल्ड होता है। 

अरबी मिठाईयों की रानी

अरबी मीठी कुनाफ़ा रेसिपी मध्य पूर्व की शाही और सबसे मशहूर मिठाई है। इसे चीज, क्रीम, फल या चॉकलेट भरकर चीनी की चाशनी में भिगोकर तैयार किया जाता है। इसे "अरबी मिठाइयों की रानी" कहा जाता है। यह एक बेहतरीन मिठाई है। जिसे आप पारंपरिक मुगलई या मध्य पूर्वी भोजन के बाद परोस सकते हैं। कुनाफ़ा कई अरबी देशों में विशेष रूप से रमज़ान के दौरान सेंवई के साथ बनाई जाने वाली मिठाई है। यह चीनी से भिगोई हुई और स्वादिष्ट रेसिपी आपको निश्चित रूप से कुछ मीठा खाने का लालच देगी।

लोकेशन 

इंदौर के मेघदूत चौपाटी में आप इस यूनीक तुर्किश स्वीट डिश का स्वाद ले सकते है। यह कुनाफा लोगों के बीच बहुत ही फेमस है। जिसे यंगस्टर बहुत पसंद करते हैं। 

कीमत

इंदौर में कुनाफा की कीमत सिर्फ और सिर्फ 99/-रुपए है। जो बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल में बनाई जाती है। आपको 80 रुपए से 120 रुपए तक अलग अलग वैरायटी और फ्लेवर में कुनाफा मिल सकता है।

मेन्यू 

  • यहां आपको ट्रेडिशनल कुनाफा 79/- रुपए में,
  • नुट्टेला कुनाफा 99/-रुपए में,
  • कोकोनट कुनाफा भी 99/–रुपए में,
  • ब्लूबेरी कुनाफा 109/– रुपए में,
  • डार्क नट (Dark Nut) कुनाफा 119/– रुपए में मिलते है।

आप जो फ्लेवर का खाना चाहे वहां ऑर्डर देकर बनवा सकते है। जिसमे इनका कोकोनट और नुटटेला बहुत ही फेमस कुनाफा है।

ओनर के बारे में,

इस शॉप के ओनर रुद्रांश गौर और रूही सिसोदिया है। जो खुद स्टूडेंट है। उम्हीने मजे – मजे में लोगों को ये डिश बनाकर खिलाई और लोगों को बहुत अच्छी लगीं इनलोगों ने बाहर एक बार खाया था। तब उन्हें दोबारा से भी खाने की इच्छा थी, तो उन्होंने खुद कोशिश की और बनाने में कई प्रयासों के बाद सफल रहें। फिर 8 महीने पहले इन्होंने एक छोटी सी मेघदूत चौपाटी में स्टॉल डाल ली। जहां ये लोगों को अलग तरह का मीठा डिश खिलाते है। लोग इस डिश को बहुत पसंद भी करते है। जो दिखने में चॉकलेटी क्रीमी और बहुत ही यम्मी लगता है। जिसे देखते ही बस मन करता है तुरंत खालो।

Tags:    

Similar News