IRCTC Sikkim Tour: सिक्किम जाने का बना रहे हैं प्लान, IRCTC टूर पैकेज के जरिए करें यात्रा

IRCTC Sikkim Tour Package: भारतीय रेलवे द्वारा समय-समय पर यात्रियों के लिए टूर पैकेज निकाले जाते हैं। चलिए आज हम आपको सिक्किम टूर पैकेज की जानकारी देते हैं।

Update: 2024-04-30 11:45 GMT

IRCTC Sikkim Tour (Photos - Social Media)

IRCTC Sikkim Tour Package: भारतीय रेलवे यानी आईआरसीटीसी द्वारा समय-समय पर अपने यात्रियों के लिए कोई ना कोई टूर पैकेज निकाला जाता है। फिलहाल गर्मी की छुट्टियां चल रही है और अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको आईआरसीटीसी के शानदार टूर पैकेज की जानकारी देते हैं। सिक्किम एक ऐसी जगह है जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में पहचाना जाता है। अगर आप भी सिक्किम जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे आईआरसीटीसी पैकेज की सहायता से यहां की यात्रा कर सकते हैं।

सिक्किम का परिचय

सिक्किम, भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है. यह भारत का दूसरा सबसे छोटा और सबसे कम आबादी वाला राज्य है. सिक्किम की राजधानी और सबसे बड़ा शहर गंगटोक है. सिक्किम, पश्चिम में नेपाल, उत्तर और पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र और दक्षिण-पूर्व में भूटान से घिरा हुआ है | बौद्ध भिक्षु गुरु रिन्पोचे का 8वीं सदी में सिक्किम दौरा सिक्किम से सम्बन्धित सबसे प्राचीन विवरण है। अभिलेखित है कि उन्होंने बौद्ध धर्म का प्रचार किया, सिक्किम को आशीष दिया तथा कुछ सदियों पश्चात आने वाले राज्य की भविष्यवाणी करी

IRCTC Sikkim Tour

कितने दिनों का है पैकेज

सिक्किम की सुंदर घटिया और बर्फ से ढके हुए पहाड़ लोगों को बहुत आकर्षित करते हैं। गर्मी के मौसम में छुट्टियां मनाने के लिए ये एक बेहतरीन विकल्प है। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।

कहां कहां का है पैकेज

आईआरसीटीसी के इस सिक्किम टूर पैकेज की सहायता से आप दार्जीलिंग, गांगटोक, कालिम्पोंग और पेलिंग जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

IRCTC Sikkim Tour

कितना है किराया

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है। अगर 6 लोग इस पैकेज के जरिए यात्रा करते हैं तो एक व्यक्ति को 35000 रुपए किराया देना होगा। अगर 4 लोग यात्रा करते हैं तो एक व्यक्ति का किराया 41000 लगेगा। तीन लोगों की यात्रा पर एक व्यक्ति का किराया 39000 और दो लोगों की यात्रा पर 52हजार खर्च आएगा। आईआरसीटीसी की ऑफिशल वेबसाइट के जरिए आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 

Tags:    

Similar News