Jabalpur Best Place: जबलपुर में देखें संगमरमर की हसीन वादियां, प्राकृतिक झरने बना देंगे दीवाना

Jabalpur Best Place : जबलपुर मध्य प्रदेश की एक खूबसूरत जगह है, जिसके आसपास कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है। यहां भेड़ाघाट के संगमरमर वाले पत्थर और कल कल बहते झरने किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकते हैं।

Update: 2023-11-30 09:30 GMT

beautiful marble valleys in Jabalpur

Jabalpur Best Place : जबलपुर मध्य प्रदेश की एक खूबसूरत जगह है, जिसके आसपास कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है। यहां भेड़ाघाट के संगमरमर वाले पत्थर और कल कल बहते झरने किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। जिसमें से जबलपुर भी एक शानदार जगह है। यहां पर आपके हसीन प्राकृतिक वादियां और ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार एक साथ करने के लिए मिलेगा। जो लोग प्रकृति प्रेमी हैं उन्हें यहां पर कई जगह का दीदार करने के लिए मिलेगा। यहां पर नदियां, प्राकृतिक झरने, ऐतिहासिक स्थल सब कुछ है जो पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। अगर आप अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको जबलपुर जाना चाहिए। यहां पर एक से बढ़कर एक शानदार जगह है जो आपका दिल जीत लेगी। चलिए आपको इन जगहों के बारे में बताते हैं।

भेड़ाघाट

अगर प्रकृति की खूबसूरती आपको आकर्षित करती है तो आपको भेड़ाघाट जरूर जाना चाहिए। ये जबलपुर के भारी इलाके में नर्मदा नदी के तट पर बसा हुआ एक छोटा सा गांव है। यहां की सफेद संगमरमर की चट्टानें और बहता हुआ पानी आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यहां केबल कार राइडिंग का मजा भी लिया जा सकता है।

कचनार शिव मंदिर

जबलपुर के विजयनगर क्षेत्र में कचनार शिव मंदिर मौजूद है जो बहुत ही प्रसिद्ध है। यह भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है यहां पर भोलेनाथ की 76 फीट ऊंची प्रतिमा है। यहां का नजारा बहुत ही मनमोहक है।

मदन महल किला

ये 11वीं शताब्दी में यहां पर राज करने वाले शासकों की एक निशानी है। राजा मदन सिंह का बनवाया गया यह किला शहर से किलोमीटर दूर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यहां जाने के बाद प्राचीन इतिहास और यहां रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिलती है।

बरगी डैम

नर्मदा नदी पर बने 30 डैम में से बरगी डैम भी एक महत्वपूर्ण डैम है। यह जबलपुर और इसके आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति का प्रमुख स्रोत है। यहां का वातावरण शब्द बहुत शांत है जो पर्यटकों का आकर्षित करता है। बढ़ती हुई लोकप्रियता के बाद अब यहां पर नाव की सवारी भी शुरू कर दी गई है। कई सारे कैफे और रिसॉर्ट है जहां रुक कर आप प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News