Jabalpur Famous Street Dosa: जबलपुर में यहां मिलता है 99 रुपए/- में साउथ इंडियन का हर आइटम

Jabalpur Famous Street food: जबलपुर के लोग खाना पकाने और खाने दोनों में माहिर हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही दुकान के बारे में बताने जा रहे है, जो बेहतरीन साउथ इंडियन डिश लोगों को खिलाते है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-05-05 07:30 GMT

Jabalpur Famous South Indian Food (Pic Credit-Social Media)

Jabalpur Famous street food: समय बीतने के साथ, शहर में खाने के पारंपरिक स्वाद में नएपन का तड़का अब हर शहर में दिखता हैं। ये नया स्वाद पर्यटकों और निवासियों दोनों द्वारा व्यापक रूप से पसंद भी किया जा रहा हैं। हालांकि पुराने पारंपरिक व्यंजन भी आपको यहां मिलते हैं और नागरिकों के बीच पसंदीदा हैं। एक पर्यटक के लिए, जबलपुर शहर में ऐसे कई स्थान हैं, जो सभी की रुचि को पूरा करते हैं। वहाँ बहुत सारे रेस्तरां और सड़क के किनारे छोटी दुकानें हैं, जो विभिन्न प्रकार के खाने के आइटम परोसती हैं। जबलपुर के लोग खाना पकाने और खाने दोनों में माहिर हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही दुकान के बारे में बताने जा रहे है, जो बेहतरीन साउथ इंडियन डिश लोगों को खिलाते है।

यहां खाइए 99 रुपए में अनलिमिटेड 

जबलपुर में एक अंकल की दुकान है जो अपने खास ऑफर के लिए जाने जाते है। इनकी खासियत और दुकान दारों से जरा हटकर है। ये 99 रूपए में आपको अनलिमिटेड खाना परोसते है। कहने का मतलब यह है कि आप उनके दुकान में मिलने वाले सभी आइटम को चख सकते है। चखना से अर्थ है आपको सभी कुछ एक एक प्लेट दिया जाएगा। वो भी सिर्फ 99/- रुपए देकर। क्या आप भी इस खास ऑफर का लुत्फ उठाना चाहते है तो चलिए हम आपको इस जगह के बारे में डिटेल में बताते है।

नाम: डोसा कॉर्नर एंड फूड जंक्शन

कीमत: 99/- रूपए 

मेन्यू: अनलिमिटेड डोसा (मसाला, बटर, शेज़वान, पनीर), इडली, वड़ा और उत्तपम

लोकेशन: हाई कोर्ट के पास, मॉडल हाई स्कूल के सामने, अम्बेडकर चौक, जबलपुर

समय: सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक

मेन्यू देख उड़ जायेंगे होश

यहां पर आपको एक बार इनका 99 वाला ऑफर जरूर ट्राई करना चाहिए। जिसमें आपको सब खाने की चीज़े चखने का मौक़ा मिल जायेगा। इनकी मेनू में एक दो चीज नहीं एक से एक आइटम है। उत्पम, डोसा, इडली, बड़ा के इतने प्रकार है जो आपने शायद ही सुना हो। और उनके दाम भी एकदम पॉकेट फ्रेंडली है।यहां पर आपको 99 में मसाला डोसा, स्चेजवान डोसा, बटर डोसा, पनीर डोसा, इडली सांभर, दाल वड़ा और भी बहुत कुछ मिलता है। आप जितने एटम ट्राई करना चाहे कर सकते है।

इनके यहां एक और दूसरा ऑफर भी है की आप 149 रुपए में कोई भी एक आइटम अनलिमिटेड क्वांटिटी में खा सकते है। कोई भी एक डिश में चाहे डोसा हो या इडली या कुछ भी आपको अनलिमिटेड मिलेगा। आप खाते खाते थक जायेंगे, लेकिन ये खिलाने मेंनहीं।

Tags:    

Similar News