Jagriti Yatra Train: जाने भारत की अनोखी और अजब जागृति यात्रा का पूरा प्रोसेस

Jagriti Yatra Train 2024: आज हम आपको ऐसी ट्रेन के बारे में बताएंगे जिससे आप 15 दिनों के अंदर पूरा भारत भ्रमण कर लेंगे।

Update:2024-06-05 13:30 IST

India Tour Train Jagriti Yatra 2024 (Photos - Social Media)

India Tour Train Jagriti Yatra 2024: आज कल को दौड़ती भागती जिंदगी के बीच सभी की इच्छा यही होती है कि एक बार में पूरा भारत का घूम ले जिसको पूरा करने के लिए वो कई जगह यात्राएं करते हैं। अगर आप भी नई जगह घूमने का प्लान बना रहें हैं तो आज आपको एक ऐसी ट्रेन यात्रा के बारे में बताते हैं। जिसके जरिए आप केवल 15 दिन में पूरा भारत देश घूमा देगी। इस ट्रेन यात्रा का नाम जागृति यात्रा है। इस यात्रा में 500 लोगो को यात्रा कराई जाती है। ये ट्रेन साल में एक बार चलने वाली वार्षिक ट्रेन जर्नी है। जिसमें सक्सेसफुल बिजनेस के बारे में आज कल को युवा पीढ़ी को अवगत कराया जाता है जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक होता है। 15 दिनों के अंदर यह ट्रेन 8000 किलोमीटर की यात्रा करती है और 15 जगहों घूमती है और जगह जगह पर जाकर रूकती है। चलिए आज आपको इस ट्रेन के बारे में बताते हैं।

कहां से कहां जाती हैं ये ट्रेन (Jagriti Yatra Train Station)

अगर ट्रेन के रूट के बारे में बात करे तो यह ट्रेन दिल्ली से बनती यह ट्रेन चलती है। इसके बाद इसका पहला स्टॉप अहमदाबाद,होता है। वहा से होते हुए यह ट्रेन मुंबई, बेंगलुरु, से होते हुए साउथ में मदुरई क्रॉस करते हुए वाइजेक ओडिशा से होते हुए मध्य भारत में पइंटर करते हुए दिल्ली पहुंचती है। इस यात्रा में यह ट्रेन बहुत सारे तीर्थ और टूरिस्ट प्लेस पर रुकती है।वह कई तीर्थ स्थलों और पर्यटन स्थलों पर रूकती हैं। जहां सारे लोग इन जगहों का मजा ले सके।

India Tour Train Jagriti Yatra 2024

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (Jagriti Yatra Train Registration Process)

2024 की अगर बात करें तो यह ट्रेन नवंबर में पूरे भारत के दर्शन पर निकलेगी। जिसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस यात्रा में जाने के लिए आपका की एज 21 से 27 वर्ष का होना जरूरी है। आप जिसके इस साल की यात्रा 16 नवंबर2024 से शुरू होकर दिसंबर 1 में खत्म होगी। इस यात्रा की टिकट 25 रुपए हैं आप इस यात्रा में जाने के लिए इनकी वेबसाइट https://www.jagritiyatra.com/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जागृति यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्यम के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस ट्रेन में युवाओं को मल्टी लेवल सलेक्शन प्रोसेस के बाद सेलेक्ट किया जाता है। जागृति यात्रा की प्रकिया में सबसे पहले इंटरव्यू करते हैं, उसके बाद इ यात्रियों का चयन जिसमे महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत और साथ 9 विदेशी यात्री भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

India Tour Train Jagriti Yatra 2024

 

Tags:    

Similar News