Gurugram Street Food: 75 सालों से जायके वाली गली के स्वाद के मुरीद हैं लोग

Gurugram Street Food: दिल्ली के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद तो आप सभी लोगों ने चखा होगा। लेकिन आज हम आपको गुरुग्राम की जायके वाली गली के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-04-23 06:50 GMT

Gurugram Street Food (Photos - Social Media)

Gurugram Street Food : अगर कोई भी आपके सामने गुरुग्राम का नाम लेगा तो आपके सामने बड़ी-बड़ी बिल्डिंग के नजारे अपने आप में आने लगेंगे। यहां दूर-दूर तक लगने वाला लंबा ट्रैफिक भी काफी फेमस है। लेकिन इन सब चीजों के अलावा यहां का स्ट्रीट फूड भी बहुत शानदार होता है जो सालों से लोगों को अपना दीवाना बना कर रखे हुआ है। यहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद इतना ज्यादा बेहतरीन होता है कि आप सब कुछ भूल जाएंगे। अगर आपने अब तक सिर्फ दिल्ली का स्वादिष्ट खाना खाया है तो अब आपको गुरुग्राम का स्वाद भी जरूर ट्राई करना चाहिए। गुरुग्राम की कई जगह ऐसी है जो अपने खाने को लेकर देश भर में फेमस है। चलिए आज हम आपको गुरुग्राम की जायके वाली गली के बारे में बताते हैं जो अपने स्वादिष्ट स्वाद के लिए बहुत दूर तक फेमस है। गुरुग्राम में जब आप सदर बाजार की खरीदी करने के लिए आएंगे तो यहां पर आपको सरदार जलेबी वाले की जलेबी जरूर ट्राई करना चाहिए। यहां की दूध जलेबी बहुत ही फेमस है जिसका स्वाद निराला है। इसके अलावा यहां पर अन्य फेमस स्थान भी है।

सरदार जलेबी वाला

यह दुकान लंबे समय से चल रही है जिसे एक सरदार जी चलते हैं। यहां की गरमा गरम कुरकुरी जलेबी का स्वाद बहुत ही निराला होता है। 1947 में जब देश का बंटवारा हुआ था तो आज के पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से जगमोहन सिंह ने गुरुग्राम के सदर बाजार में जलेबी के दुकान खोली जो आज भी बड़ी फेमस है। इस दुकान के बाहर कोई बोर्ड नहीं लगा हुआ है बल्कि लोग खुद ही उनके यहां स्वाद का पीछा करते हुए पहुंच जाते हैं।

सरदार जलेबी वाला


रूपा चाट वाला

रूपा की फेमस टिक्की और गोलगप्पे के बहुत से लोग दीवाने हैं। 1965 से यहां के व्यंजनों का लोग स्वाद चख रहे हैं। इस दुकान पर तीसरी पीढ़ी अपने बेहतरीन स्वाद का आनंद लोगों को दे रही है। यहां आने वाले लोगों का कहना है कि यहां जैसे टिक्की गोलगप्पे और चाट कहीं नहीं मिलता। यहां पर आपको एक नहीं बल्कि कई तरह के गोलगप्पे खाने के लिए मिल जाएंगे। यहां पर जो टिक्की मिलती है उसे छोले के साथ सर्व किया जाता है जो बहुत स्वादिष्ट होते हैं।

रूपा चाट वाला


गांधी जी का पकौड़ा

अगर आप नमकीन खाने के शौकीन है तो आपको गांधी जी के स्टॉल के स्वादिष्ट पकौड़े जरूर खाना चाहिए। 1965 से यहां का स्वाद लोगों को लुभा रहा है। यहां टेस्टी सोयाबीन चाप ,पकौड़ा और पनीर वाला ब्रेड पकौड़ा समेत कई सारी वैरायटी खाने को मिल जाएगी।

गांधी जी का पकौड़ा


जैन कचौरी

इस दुकान पर आपको सिर्फ ₹30 में टेस्टी कचोरी का स्वाद लेने को मिलेगा। कचोरी के साथ मिलने वाली चटनी का स्वाद भी बहुत निराला होता है और लोगों के बीच यह जगह बहुत फेमस है। अगर आप गुरुग्राम के पुराने इलाके में जाएंगे तो जायके वाली गली में आपको एक से बढ़कर एक चीजों का स्वाद लेने को मिलेगा।

जैन कचौरी


Tags:    

Similar News