Jharkhand Tourist Places: यह है झारखंड का शिमला, यहां के मनमोहक नजारे कर देंगे हैरान

Jharkhand Tourist Place: झारखंड एक ऐसा राज्य है जो चारों तरफ से प्राकृतिक नजारों से घिरा हुआ है। चलिए आज हम आपके यहां के शिमला के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-08-15 15:32 GMT

Patratu Valley Shimla Of Jharkhand (Photos - Social Media) 

Patratu Valley Shimla Of Jharkhand : झारखंड भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है और एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र के रूप में प्रचलित है। यह राज्य चारों साइड से जंगल और पहाड़ों से घिरा हुआ है इसलिए हर दिन यहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। झारखंड में ऐसे कई सारे टूरिस्ट प्लेस मौजूद है जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। यहां की पतरातु वैली भी बिल्कुल जन्नत की तरह नजर आती है और अनदेखी जगह में से एक है। दरअसल इसे झारखंड का शिमला कहा जाता है। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

कहां है पतरातु वैली (Where is Patratu Valley)

पतरातु वैली झारखंड के रामगढ़ जिले में मौजूद है जो हर दिन हजारों सैलानियों का आकर्षित करने का काम करती है। राजधानी रांची से इस जगह की दूरी 33 किलोमीटर पड़ती है इसके अलावा हजारीबाग से यह 71 और बोकारो से 115 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है।

Patratu Valley Shimla Of Jharkhand 


पतरातु वैली की खासियत (Specialty of Patratu Valley)

पतरातू वाली की खासियत की बात करें तो यह समुद्र तल से 13000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है और यहां के नजारे जन्नत से कम नहीं है। इस घाटी की खूबसूरती और खासियत इस कदर प्रचलित है कि इसे झारखंड का शिमला और झारखंड का कश्मीर कहा जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको ऊंचे ऊंचे पहाड़, घने जंगल, घुमावदार सड़के, हरियाली, झील, झरने देखने को मिलेंगे। मानसून के समय यहां की खूबसूरती चरम पर होती है और यह पूरी तरह से बादलों से ढक जाती है तो नजारे और भी हसीन हो जाते हैं। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त के हसीन नजारे देखने को मिलते हैं।

Patratu Valley Shimla Of Jharkhand 


पतरातु वैली में ले एडवेंचर का आनंद (Enjoy Adventure in Patratu Valley)

इस घाटी पर आप सिर्फ खूबसूरत मनमोहन नजरों का आनंद ही नहीं बल्कि एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद भी ले सकते हैं। यहां पर हाइकिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग की जा सकती है। अगर आप बर्ड वाचिंग के दीवाने हैं तो यहां पर प्रवासी पक्षियों का दीदार करने के साथ-साथ फोटोग्राफी की जा सकती है। यहां नलकारी नदी है जहां आप मछली भी पकड़ सकते हैं।

Patratu Valley Shimla Of Jharkhand 


कैसे जाएं पतरातु वैली (How To Go To Patratu Valley)

अगर आप पतरातू वाली घूमना चाहते हैं तो मानसून यहां घूमने का बेस्ट समय है। आज झारखंड के किसी भी शहर से यहां आसानी से पहुंच सकते हैं रांची से 33 किलोमीटर दूर है और देश के कई बड़े एयरपोर्ट और रेल नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

Tags:    

Similar News