Kalsubai Peak Trek: ये है महाराष्ट्र का माउंट एवरेस्ट, एक बार करें दीदार, हो जाएंगे दीवाने
Kalsubai Peak Trek: महाराष्ट्र से बहुत खूबसूरत जगह है और आज हम आपको यहां के माउंट एवरेस्ट के बारे में बताते हैं।;
Kalsubai Peak In Maharashtra (Photos - Social Media)
Kalsubai Peak In Maharashtra : महाराष्ट्र हमारे देश का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है और यहां के कलसुबाई पर्वत को महाराष्ट्र का माउंट एवरेस्ट कहा जाता है। अगर आप इस जगह पर चले जाते हैं तो समझ लीजिए महाराष्ट्र में आपसे ऊपर कोई भी नहीं है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर यहां से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं कई बार इगतपुरी गया हूं लेकिन इसे देखना तो दूर मुझे इसकी खूबसूरती के बारे में सुनने को भी नहीं मिला एक बार यहां जरूर जाना चाहिए।
कितनी ऊंचाई पर है पर्वत
किसी भी पर्यटक के दिल को जीत लेने वाली है खूबसूरत पर्वत श्रृंखला समुद्र तल से 5400 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां पर आपको भले ही बर्फ देखने को ना मिले लेकिन आसपास फैली हरियाली और बादल आपका दिल जीत लेंगे। अगर आपको भी प्राकृतिक दृश्य का दीदार करना है कि आप हरियाली देखेंगे तो शौकीन हैं तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए। कल सुबह माउंटेन महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के आलोक तालुका में मौजूद है और इसे महाराष्ट्र का माउंट एवरेस्ट कहा जाता है।
Kalsubai Peak In Maharashtra
यहां लें ट्रैकिंग का आनंद
जो लोग ट्रैकिंग करना चाहते हैं उनके लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है। लोग दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी यहां पर ट्रैकिंग करते हैं। यहां जब सूरज उगता है वह दृश्य बहुत शानदार होता है। जुलाई से सितंबर के बीच यहां घूमने का सबसे सही समय होता है। अगर आप चढ़ाई करना चाहते हैं तो अक्टूबर से नवंबर मानसून का समय बेस्ट होता है।
Kalsubai Peak In Maharashtra
कैसे पहुंचे
अगर आप मुंबई से माउंट कल सुबह जाना चाहते हैं तो इसके लिए कसारा तक ट्रेन चलती है। यहां से जीप का सहारा लेकर आप बारी गांव पहुंच सकते हैं। पैसेंजर ट्रेन की मदद लेकर यहां से इगतपुरी भी पहुंचा जा सकता है। शेयरिंग टैक्सी की मदद लेकर यहां से बारी गांव पहुंच सकते हैं। यह माउंट कलसुबाई का बेस विलेज है।