Kanpur Shiva Temples: सावन में कानपुर के शिव मंदिर में करें दर्शन, अपने चमत्कारों के लिए है प्रसिद्ध

Kanpur Famous Shiva Temples : कानपुर उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। फिलहाल सावन चल रहा है और अगर आप यहां पर शिव मंदिर में जाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिर की जानकारी देते हैं।

Update: 2024-07-26 05:37 GMT

Kanpur Famous Shiva Temples (Photos - Social Media)

Kanpur Famous Shiva Temples : सावन शुरू होते ही देशभर के शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ नजर आती है। 22 जुलाई से सावन शुरू हो चुका है जिसको देखते हुए शिव मंदिरों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है कानपुर में भी कई ऐसे मंदिर हैं जो बेहद ऐतिहासिक और पौराणिक हैं जहां पर बड़ी संख्या में भक्तगण सावन महीने में दर्शन करने पहुंचते हैं। अगर आप कानपुर में रहते हैं और शिव मंदिर दर्शन करने जाना चाहते हैं तो हम आपके यहां के कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों के बारे में बताते हैं।

खेरेश्वर महादेव कानपुर (Khereshwar Mahadev Temple Kanpur)

कानपुर का खेरेश्वर महादेव मंदिर देश भर में जाना जाता है क्योंकि इस मंदिर को लेकर एक ऐसा इतिहास जुड़ा हुआ है कि जब यह मंदिर रोज सुबह खोला जाता है तो यहां पर पहले से पूजा अर्चना की हुई मिलती है। यह मंदिर महाभारत काल का बताया जाता है। यहां पर स्वयं अश्वत्थामा पूजन करने आते हैं ऐसा इस मंदिर के लिए प्रचलित है।

पता: जरौली, कानपुर, उत्तर प्रदेश 208021

Khereshwar Mahadev Temple Kanpur


भूतेश्वर महादेव कानपुर (Bhuteshwar Mahadev Temple Kanpur)

भूतेश्वर महादेव मंदिर भी प्रमुख शिव मंदिरों में से एक है इस मंदिर को लेकर कहानी यह है कि इस मंदिर का निर्माण भूतों ने एक रात में कर डाला था। जिस वजह से इस मंदिर का नाम भूतेश्वर महादेव मंदिर पड़ गया। सावन में इस मंदिर पर भक्तों का ताता लगता है। इस मंदिर को लेकर यह मानता है कि यहां पर जो भी भक्त आता है। उसकी मनोकामना पूरी होती है।

पता - इनर लेन, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल के पास, केशवपुरम, के ब्लॉक, कल्याणपुर, कानपुर, उत्तर प्रदेश 208017

Bhuteshwar Mahadev Temple Kanpur


सिद्धनाथ मंदिर कानपुर (Siddhnath Mahadev Temple Kanpur)

गंगा किनारे बसा यह मंदिर लोगों के लिए आस्था का एक बड़ा केंद्र है। इतना ही नहीं, यहां पर शहर की सबसे बड़ी शिव बारात भी निकाली जाती है, जो लाल बंगला क्षेत्र से सिद्धनाथ घाट पहुंचती है। यहां पर भगवान का भव्य श्रृंगार किया जाता है।

पता -  टेनरी टाउन, जाजमऊ, कानपुर, उत्तर प्रदेश 208010

Siddhnath Mahadev Temple Kanpur


नोनेश्वर महादेव मंदिर कानपुर (Noneshwar Mahadev Temple Kanpur)

ये कानपुर का बेहद प्राचीन शिव मंदिर है। यह मंदिर भी महाभारत काल का बताया जाता है। यहां पर विशाल शिवलिंग मौजूद है, जो भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। कानपुर में इससे बड़ा शिवलिंग कहीं नहीं है।

पता - कानपुर छावनी, कानपुर, उत्तर प्रदेश 208001

Noneshwar Mahadev Temple Kanpur

 

Tags:    

Similar News