Kerala Tourist Guide: केरल घूमना है वो भी कम खर्च में यहां देखें पूरा आइडिया

Kerala Tour Idea: केरल वैसे तो भारत का आखिरी राज्य कहा जाता है, जो दक्षिण के तरफ है लेकिन इसकी खूबसूरती बहुत ही आश्चर्य करने वाली है। आप भी केरल घूमने का प्लान बना सकते है..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-07-18 06:56 GMT

Kerala Tourist Place (Pic Credit-Social Media)

Kerala Tour Details: केरल भारत का दक्षिणी राज्य है जो भारत के दक्षिण छोर पर अंत में बसा हुआ है। आपको एक बार केरल की यात्रा जरूर करनी चाहिए। केरल में देखने व घूमने के लिए कई खूबसूरत जगह है, यहां पर आप प्रकृति की मनमोहक हरियाली से परिपूर्ण सुंदरता से लेकर धार्मिक मान्यता वाले रामेश्वरम तीर्थ के दर्शन कर सकते है। केरल एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है, जहाँ बैकवाटर, समुद्र तट, आयुर्वेदिक पर्यटन और उष्णकटिबंधीय हरियाली इसके प्रमुख आकर्षण हैं। चलिए हम आपको केरल घूमने के लिए सबसे कम बजट में बढ़िया टूर प्लान बनाने का तरीका बताते है। जिससे आप कम पैसे अच्छे से केरल की खूबसूरती देख पाएंगे।

कब जाए केरल घूमने (Best Time To Visit Kerala)

केरल घूमने का सबसे अच्छा समय इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या करना चाहते हैं और कहाँ जाना चाहते हैं:

  • शीतकाल (सितंबर-मार्च): यहां का मौसम आरामदायक और सुखद है तथा आर्द्रता भी कम है, जिससे यह बैकवाटर, लैगून और बागानों की खोज के लिए आदर्श स्थान है।
  • ग्रीष्मकाल (मार्च-मई): यहाँ गर्मी और नमी रहती है साथ ही कभी-कभी बारिश भी हो जाती है, लेकिन मार्च और अप्रैल हाथियों को देखने के लिए अच्छे महीने हो सकते हैं।
  • मानसून: कुछ लोगों का कहना है कि दिसंबर से फरवरी केरल यात्रा के लिए सबसे उचित महीने हैं। 

ऐसे करें कम बजट में केरल टूर का प्लान (Kerala Tour Guide Details)

यहां पर हम आपको मात्र 15 हजार भारतीय रूपए में केरल घूमने का सही तरीका बताने वाले है। वो भी एक दो दिन नहीं बल्कि पूरे 7 दिन की यात्रा आप केरल में कर सकते है। यहां पर हम आपको यात्रा में लगने वाले पैसे, रहने के खर्चे, खाने के खर्च और वहां पर कुछ मजेदार गतिविधियों को करने का पूरा बजट बताने वाले है।

लोकल टूरिस्ट प्लेस पर ऐसे करें यात्रा (For Local Tourist Place)

सबसे पहले हम शुरू करते है यात्रा खर्च से, आप केरल घूमने के लिए लोकल बस जो KSRTC द्वारा संचालित की जाती है, उससे घूम सकते है

 जिसकी कीमत इस प्रकार हैं: 

  • कोच्चि से मुन्नार 200/- रूपए प्रति व्यक्ति बस का किराया पड़ सकता है।
  • मुन्नार से एलेप्पी 350/- रूपए प्रति व्यक्ति बस का किराया पड़ सकता है।
  • एलेप्पी से वरकाला के लिए ट्रेन की सवारी की कीमत 150/- रूपए है।
  • वरकाला से त्रिवेंद्रम ट्रेन की यात्रा आप सिर्फ 100/- रूपए में कर सकते है।

इसके अतिरिक्त लोकल टूरिस्ट प्लेस देखने के लिए आप स्कूटी या कोई टू व्हीलर रेंट पर ले सकते है। जो आपको प्रति दिन 400/- रूपए चार्ज करेगी, लेकिन पेट्रोल भी आपको खुद ही भरवाना पड़ेगा। जिससे आपका कुल लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्चा आपको 3200 से 3500/- रूपए में हो जायेगा।

रहने के लिए बेहतरीन विकल्प (Best Option To Stay)

केरल में रहने के लिए आपको कई खूबसूरत जगह मिल जाएंगे, जिसमे डोरमेट्री से लेकर प्राइवेट निजी रूम तक शामिल है। लेकिन सस्ते में रुकने के लिए डोरमेट्री सबसे उचित विकल्प है। जिसमे आपको 400- 800/- रूपए का चार्ज प्रति व्यक्ति देना पड़ेगा। यह होटल के 2 हजार के रेंट से कई बेहतर है।


केरल में खाने का विकल्प (Food Option in Kerala)

केरल में खाने की बात करें तो आपको 5 स्टार होटल में हजारों रूपए भी खर्च करने पड़ सकते है। लेकिन यदि आप ऑथेंटिक साउथ इंडियन फूड का जायका लेते है तो आप एक दिन में 300 से 500 रूपए के अंदर अच्छे से तीन टाईम का खाना का सकते है। कहीं भी यदि आपको केरल का पारंपरिक खाना मिलता है तो बिल्कुल भी मिस मत करिएगा। यहां पर नॉनवेज वालों को कई विकल्प मिलते है, लेकिन वेजिटेरियन के लिए कम विकल्प है।


केरल में कुछ मजेदार एक्टिविटी के लिए लागत (Activity Charges In Kerala)

  • चलिए अब हम आपको केरल में कुछ मजेदार एक्टिविटी के बारे में बताते है। आप हाऊस बोट की जगह पर शिकारा बुक कर सकते है जिसका किराया 1 घंटे के लिए आपको 600\- रूपए पड़ सकता है।
  • उसके बाद कोलुक्कुमालई देखने के लिए आप शेयर टैक्सी बुक कर सकते है जिसमे आपको 2 लोगों के लिए 1500/- रूपए देना पड़ेगा।


  • वहीं केरल में एलिफेंट सफारी नहीं किया तो क्या ही फिर इसके लिए आपको 2 लोगों के लिए 1700/- रूपए देने पड़ेंगे।


Tags:    

Similar News