Delhi Korean Icecream: दिल्ली के कनॉट में आ चुकी है कोरियन आइसक्रीम, आपने खाया क्या?

Delhi Korean Icecream: तुर्किश की सर्कस वाली आइसक्रीम के बाद अब भारत में नई आईसक्रीम आ चुकी है। अगर आप भी आइसक्रीम खाने के शौकीन है तो दिल्ली के कनॉट प्लेस पर ये नई तरह की आइसक्रीम जरूर ट्राई करें।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-30 13:54 GMT

Delhi Korean Icecream: भारत के बढ़ते पर्यटक और नाम से भारत अब इंटरनेशनल लेवल पर अपनी छवि को ऊंचे स्तर पर पहुंचाने की कोशिश जारी है। ऐसे में भारत दूसरे देशों की संस्कृति को अपना भी रहा है। और भारत की संस्कृति को भी लोग देश विदेशों में अपना रहे है। चाहे वह त्योहार के ज़रिए हो या फिर खाने के कल्चर से। इसी क्रम में तुर्किश की सर्कस वाली आइसक्रीम के बाद अब भारत में नई आईसक्रीम आ चुकी है। अगर आप भी आइसक्रीम खाने के शौकीन है तो दिल्ली के कनॉट प्लेस पर ये नई तरह की आइसक्रीम जरूर ट्राई करें।

तुर्किश के बाद अब कोरियन आईसक्रीम

भारत में तुर्किश आइसक्रीम अपने अलग तरह की तरकब से बहुत प्रसिद्ध हुआ। जिसे बच्चे, बूढ़े, युवाओं सभी वर्ग के लोगों के बीच काफी प्रसिद्धि मिली। ऐसे ही अब भारत को राजधानी दिल्ली में कोरियन आईसक्रीम भी आ चुकी है। जो अपने स्वाद और परोसने की खूबसूरत कला से लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध हो रहा है। दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक आइसक्रीम पार्लर में आपको कोरियन आइसक्रीम खाने को मिल जायेगा। जिसमे अलग अलग फ्लेवर का तड़का लगाकर सर्व किया जाता है।


लोकेशन : दिल्ली कनॉट प्लेस स्नोबेरी आईसक्रीम अपोजिट सैंडोज

कीमत: 150 से 250/- रुपए


बिंगसु के साथ यहां मिलेगा और भी कुछ

स्नोबेरी हमें कोरिया से आई , कोरियन आइसक्रीम सर्व करता है। इस आइसक्रीम को बिंगसू (Bingsu) कहा जाता है। जो सफेद पतली सेवई नुमा होता है। जिसके ऊपर चॉकलेट सिरप और कुछ चॉकलेट का जेली जैसा पदार्थ डालकर सर्व किया जाता है। ये देखने में बहुत ही अधिक टेंपटिंग लगता है। स्वाद भी इसका बाकी दूसरी अमूल, टॉप एन टाउन के आइसक्रीम से बहुत ही अलग होता है। इस आइसक्रीम के साथ आपको यहां पर कई दूसरे आइसक्रीम के ऑप्शन भी मिलते है। जैसे फ्रूट आइसक्रीम जिसमे ओरिजनल रेफ्रिजरेटेड फ्रूट डालकर वनीला के साथ मिक्स करके नए ग्रह का आईसक्रीम खाने को देता है। यहां पर लंदन वाली आइसक्रीम भी मौजूद है। जो फ्रोजन स्ट्राबेरी पर मेल्टेड चॉकलेट डालकर बनाया जाता है। यह बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है। साथ ही आपको यहां पर फ्रूट शेक भी मिलेगा। जो फ्रोजन फ्रूट से ही बनाया जाता है।



Tags:    

Similar News