Krishna Temples in Tamilnadu: कृष्ण भक्तों के लिए खास हैं तमिलनाडु के यह मंदिर, एक बात जरूर करें दर्शन

Krishna Temples in Tamilnadu: तमिलनाडु सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। यहां पर आपको कई सारे कृष्ण मंदिर देखने को मिलेंगे। चलिए इन मंदिरों के बारे में जानते हैं।

Update: 2024-07-16 12:52 GMT

Krishna Temples in Tamilnadu (Photos - Social Media)

Krishna Temples in Tamilnadu : तमिलनाडु भारत का एक बहुत ही सुंदर राज्य है। यहां की संस्कृति और परंपरा हमेशा से इसे अलग और खास बनाती आई है। अगर आप तमिलनाडु घूमने जाएंगे तो आपको यहां एक से बढ़कर एक स्थान घूमने के लिए मिल जाएंगे। अगर आप कृष्ण भक्त हैं तो आपको तमिलनाडु में भी एक से बढ़कर एक कृष्ण मंदिरों का दीदार करने को मिल जाएगा। इन मंदिरों की वास्तुकला ओर इतिहास बहुत ही आकर्षित करने वाला है। चलिए आपको इनकी जानकारी देते हैं।

राज गोपाल स्वामी मंदिर मन्नारगुडी (Raj Gopal Swami Temple Mannargudi
)

श्री विद्या राजगोपालस्वामी मंदिर भारत के तमिलनाडु के मन्नारगुडी शहर में स्थित एक वैष्णव मंदिर है। यहाँ के मुख्य देवता राजगोपालस्वामी हैं, जो कृष्ण का एक रूप हैं। यह मंदिर 9.3 हेक्टेयर (23 एकड़) के क्षेत्र में फैला हुआ है और भारत में वैष्णवों का एक महत्वपूर्ण मंदिर है।

Raj Gopal Swami Temple Mannargudi

श्री कृष्ण मंदिर मदुरई (Shri Krishna Temple Madurai)

यह मंदिर तमिलनाडु के मदुरई में मौजूद है। भगवान कृष्ण को समर्पित इस मंदिर में बड़ी संख्या में भक्ति पहुंचते हैं। मलयाली समुदाय के लोग खास तौर पर केरल शैली में निर्मित इस मंदिर में जरूर आते हैं। यह गुरुवायुर मंदिर की रिप्लिका है इसलिए यहां पारंपरिक अनुष्ठानों का पालन किया जाता है।

Shri Krishna Temple Madurai

पार्थसारथी मंदिर चेन्नई (Parthasarathy Temple Chennai)

यह मंदिर तमिलनाडु के चेन्नई में मौजूद है। इसका अपना अलग ऐतिहासिक महत्व है। यह चेन्नई के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है जिसका निर्माण आठवीं शताब्दी में पल्लवों ने किया था। इस मंदिर के मुख्य देवता भगवान कृष्ण हैं जो अर्जुन के साथ सारथी के रूप में नजरआते हैं। मंदिर में बलराम, रुक्मणी, अनिरुद्ध, प्रद्युम्न और सत्यकी के मंदिर भी बने हुए हैं।

Parthasarathy Temple Chennai

कलिंग नर्तन पेरूमल मंदिर कुंबकोणम (Kalinga Nartana Perumal Temple Kumbakonam)

तमिलनाडु के भक्तों के बीच इसका खास महत्व है। कुंबकोणम के पास मौजूद इस मंदिर में भगवान कालिया नाग पर नृत्य करते हुए दिखाई देते हैं। यह मंदिर अपने कालिंग नर्तन उत्सव के लिए प्रसिद्ध है।

Kalinga Nartana Perumal Temple Kumbakonam

 

Tags:    

Similar News