Lingaraj Temple Bhubaneswar: यहां एक साथ होती है भगवान शिव और विष्णु की पूजा

Lingaraj Temple Bhubaneswar: भारत के उड़ीसा में लिंगराज मंदिर मौजूद है जो भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। चलिए आज आपको इस मंदिर के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-05-04 10:06 GMT

Lingaraj Temple Bhubaneswar (Photos - Social Media)

Lingaraj Temple Bhubaneswar : भारत में एक नहीं बल्कि कई सारे धार्मिक स्थल मौजूद है जो अपने चमत्कारों के लिए लोगों के बीच पहचाने जाते हैं। इन धार्मिक स्थलों से लोगों की गहरी आस्था जुडी हुई है और सभी अपनी मनोकामना लेकर यहां पर पहुंचते हैं। अगर आप भगवान शिव और विष्णु दोनों की ही भक्त हैं तो आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताते हैं जहां आपको इन दोनों के दर्शन करने के लिए मिल जाएंगे। हम भगवान शिव और विष्णु को समर्पित किए गए जी मंदिर की बात कर रहे हैं। वह उड़ीसा के भुवनेश्वर में मौजूद है और इसे लिंगराज मंदिर के नाम से पहचाना जाता है। यह भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है और इसका अपना अलग महत्व है। यहां पर भगवान शिव के साथ विष्णु जी की पूजन भी की जाती है। इस मंदिर से जुड़ी मान्यता के मुताबिक भुवनेश्वरी नगर का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है। दरअसल भगवान शिव की पत्नी को यहां भुवनेश्वरी कहा जाताहै। वहीं लिंगराज का अर्थ होता है लिंगम के राजा जो यहां भगवान शिव को कहा जाता है। पहले इस मंदिर में कीर्तिवास के रूप में पूजा होती थी लेकिन बाद में हरिहर के रूप में पूजा की जाने लगी।

मंदिर का इतिहास

यह मंदिर भारत के उन मंदिरों में से एक है जो अपनी उत्कृष्ट बनावट के लिए पहचाने जाते हैं। इस मंदिर के बारे में जितनी जानकारी मिलती है उसके मुताबिक इसे दसवीं 11वीं शताब्दी में बनाया गया था। सोमवंशी राजा जजाती केसरी ने इसका निर्माण करवाया था। यह मंदिर 55 मीटर ऊंचा है और इस पर बहुत ही शानदार नक्काशी की गई है। कलिंग और उड़िया शैली में बनाए गए इस मंदिर को बनाने में बड़वा पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। इस मंदिर के ऊपरी भाग पर उल्टी घंटी और कलश स्थापित है जो देखने में काफी आश्चर्यचकित लगता है। इसका शेष पिरामिड के आकार का रखा गया है। इस मंदिर के अंदर गैर हिंदू लोगों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं है। अगर दूसरे धर्म के लोग यहां दर्शन करना चाहते हैं तो उनके लिए मंत्र के पास में एक चबूतरा बनवाया गया है।

Lingaraj Temple Bhubaneswar


उमड़ती है भीड़

अगर आप उड़ीसा के इस शानदार मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए लाइन में लगा होगा। गर्मियों के मौसम में भुवनेश्वर काफी गर्म रहता है ऐसे में यहां कम लोग आते हैं लेकिन सर्दियों के मौसम में यहां का माहौल काफी सुहावना रहता है। आप आराम से सर्दियों के मौसम में टैक्सी या पर्सनल गाड़ी से यहां तक बहुत सकते हैं।

Lingaraj Temple Bhubaneswar


Tags:    

Similar News