Lucknow Best Burger: लखनऊ में यहाँ मिलेंगें बेहतरीन बर्गर, भूल जायेंगें बड़े बड़े ब्रांड्स को

Lucknow Best Burger: लखनऊ में अगर आपको बर्गर का नया टेस्ट चाहिए तो आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ का स्वाद आपको काफी पसंद आने वाला है।;

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2025-01-15 16:53 IST

Lucknow Best Burger (Image Credit-Social Media)

Lucknow Best Burger: अगर आप भी मैकडॉनल्ड और बर्गर किंग जैसी जगहों के बर्गर खाखाकर थक चुके हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं तो हम आपको आज एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आपको लाजवाब बर्गर मिल जाएंगे और उनकी कई वैरायटी भी आपको यहाँ टेस्ट करने को मिल जायेगा। आइये जानते हैं लखनऊ में कहां स्थित है यह जगह जहां आप ट्राई कर सकते हैं अलग-अलग किस्म के यह बर्जर्स।

लखनऊ में यहाँ मिलेंगें बर्गर के कई ऑप्शंस

लखनऊ के आशियाना में स्थित है 'बर्गर जीत' नाम से यह क्लाउड किचन। जिसका नाम है बर्गर जीत इस रेस्टोरेंट में आप बैठकर भी यहाँ के बर्गर और कई चीज़ें ट्राई कर सकते हैं। साथ ही साथ यहां पर टेक अवे ऑप्शंस भी मौजूद है इसके अलावा आप इन्हें ऑनलाइन फूड एप से भी ऑर्डर कर सकते हैं।

आपको बता दें कि आशियाना में स्थित बर्गर जीत क्लाउड किचन है जो सुबह 11:00 बजे से खुल जाता है और रात के 11:00 तक खुला रहता है और अगर आप अलग अलग तरह के टेस्टी बर्गर ट्राई करना चाहते हैं तो इनके बर्जर्स को बिल्कुल भी मिस मत करिएगा। यहां पर आपको मैक्सिकन सालसा क्रंच, स्पाइसी पनीर मखमली, वेजी हार्वेस्ट, चीज़ तवा मटर मकई बर्गर, आलू टिक्की रैप जैसे बर्गर्स आपको यहाँ मिल जायेंगें इसके अलावा आपको चॉकलेट शेक और मिंट मोजिटो, हेल्दी पनीर टिक्का बर्गर, चीज कॉर्न टॉट्स और फ्राइज़ जैसे कई सारे ऑप्शंस मिल जाएंगे। इन सभी का स्वाद भी काफी बेहतरीन है।

इनकी लोकेशन की बात करें तो ये लखनऊ में ओमेक्स सिटी के पास मॉड गैलेक्सी सिटी आशियाना में स्थित है। तो बिना देर किये आप यहाँ पहुंच जाइये इनके टेस्टी बर्गर ट्राय करने।   

Tags:    

Similar News