Lucknow Pani Batashe: एक बार जरूर चखें लखनऊ की इन जगहों की पानीपुरी, दिल जीत लेगा स्वाद

Lucknow Best Pani Batashe Ki Dukan: लखनऊ एक ऐसी जगह है जिसे अपने नवाबी अंदाज की वजह से पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको यहां के कुछ पानी पुरी स्टॉल्स बताते हैं।

Update: 2024-04-16 10:30 GMT

Lucknow Best Pani Batashe Ki Dukan (Photos - Social Media)

Lucknow Best Pani Batashe Ki Dukan: स्ट्रीट फ़ूड ज्यादातर लोगों को पसंद होते है और लखनऊ में तो आपको ढेरो स्ट्रीट फ़ूड के विकल्प मिल जाएंगे,जिनमें से एक है पानी बताशे।दरअसल लखनऊ शहर अपने लजीज व्यंजनों के लिये मशहूर है। पानी बताशे कहें गोलगप्पे या फिर फूचके,इसके फैन अधिकतर लोग है।लखनऊ में बेस्ट पानी बताशे की तलाश में हैं आप तो यहां कुछ जगहों के नाम हैं,जहां आप लखनऊ के बेस्ट पानी बताशे को एंजॉय कर सकते हैं:

RO पानी बताशे

साल 1981 में स्थापित RO जिसका वास्तविक नाम सदर के प्रसिद्ध पानी के बताशे है और वे इस पसंदीदा भारतीय स्नैक के विक्रेता रहे हैं। यहां दूर दूर से लोग आते हैं पाने बताशे को एंजॉय करने। यहां पाने बताशे के कड़क पानी के लिए अन्य विक्रेताओं के विपरीत आरओ पानी का उपयोग किया जाता हैं। यहाँ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है इसलिए यहां सर्व भी दस्ताने पहनकर करते हैं।

पता - छप्पन भोग के पास, सदर बाजार

समय - शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक

शुक्ला चाट

लखनऊ में सबसे पुराने चाट स्थानों में से एक, शुक्ल चाट हाउस पानी बताशे लवर्स के लिए एक बेहतर जगह है। उनके गोलगप्पे हल्के और कुरकुरे होते हैं और जब मसालेदार-तीखे पानी के साथ परोसे जाते हैं, तो इनका स्वाद बहुत लाजवाब हो जाता है। अगर आप गंज क्षेत्र में या उसके आसपास खाद्य पदार्थों की तलाश में हैं तो आप यहां जरूर आएं।

पता - 11 शाहनजफ रोड चर्च बिल्डिंग, हजरतगंज, लखनऊ

समय - शाम 4 बजे - रात 10:30 बजे

Famous Pani Batashe In Lucknow


जैन चाट

नोवेल्टी सिनेमा के ठीक सामने स्थित, लालबाग में यह प्रतिष्ठित चैट हाउस अपनी स्थापना के समय से ही शहर में काफी लोकप्रिय रहा है। उनकी पानी पूरियों में जो मसाले होते हैं वहीं उन्हें बाकी पानी पूरी से अलग और खास बना देते हैं। अगर आप इस क्षेत्र में और उसके आस-पास हैं, तो यहाँ रुकना ना भूलें और पानी बताशे का जरूर आनंद लें।

पता - लालबाग चौक, लालबाग, लखनऊ

A ब्लॉक पानी के बताशे

अगर आप पानी पूरी लवर हैं तो आपको इंदिरा नगर के ए ब्लॉक वाले "रामनाथ चाट भंडार" के बताशे नहीं खाए तो आपका बताशा एक्सप्लोरेशन अधूरा है। यह स्टॉल बड़े-बड़े बताशे बेचने के लिए जाना जाता है और अगर आप इस जगह पर नए हैं तो आपको भी यहां जरूर आना चाहिए। यहां के पानी बताशे का स्वाद अलग है। यहां पानी पूरी लवर्स की भीड़ देखने को मिलती है।

पता - मीना मार्केट, ए ब्लॉक, इंदिरा नगर, लखनऊ

Famous Pani Batashe In Lucknow


परम्परा (चौक)

परम्परा के बताशा लोगों के पसंदीदा होते हैं। दो प्रकार के पानी के साथ , एक मीठा और दूसरा तीखा, कुरकुरे और स्वादिष्ट बताशे यहां मिलते हैं। अगर आपने यहां कभी पानी-पूरी नहीं खाई है, तो आप निश्चित रूप से एक बेहतरीन स्वाद से चूक रहे हैं। यह मिठाई की दुकान अपनी मिठाइयों के लिए अधिक प्रसिद्ध होने के साथ-साथ स्वादिष्ट चाट और गोल-गप्पे के लिए भी मशहूर है। कुरकुरी पुरी, खट्टा पानी और लाजवाब मटर आपको और अधिक खाने के लिए प्रेरित कर देगा।

पता - गोले दरवाजा, चौक, लखनऊ

चाट का राजा

यह 75 साल पुरानी जगह पर पानी पूरी लवर की तलाश पूरी होती है। यहां भीड़ के साथ हलचल, उनके बताशे कुरकुरे-मसालेदार-चटपटा स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं। पानी पूरी पसंद करने वाले लोग यहां के पानी बताशे का स्वाद लेने के लिए दूर दूर से यहां आते हैं।

पता - केडी सिंह स्टेडियम के पास, महात्मा गांधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ

समय - शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक

Famous Pani Batashe In Lucknow


Tags:    

Similar News