Lucknow Best Pani Ke Batshe: लखनऊ में यहाँ है हेल्दी पानी के बताशे, बाजरे से बनता, खाने में एकदम टेस्टी

Lucknow Best Pani Ke Batshe: लखनऊ में मिलेगें आपको हेल्दी और टेस्टी पानी के बताशे आइये जानते हैं कहाँ है ये जगह और क्या क्या है यहाँ और ख़ास।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-09-26 16:03 IST

Millet Pani Ke Batshe (Image Credit-Social Media)

Lucknow Best Pani Ke Batshe: लखनऊ शहर का ज़ायका हर किसी को बेहद पसंद आता है। यहाँ का खानपान से लेकर तरह तरह के व्यंजन का हर कोई दीवाना हो जाता है। वहीँ अगर आपने लखनऊ के पानी के बताशे नहीं खाये हैं तो आपने बहुत कुछ मिस कर दिया है। लेकिन वहीँ आपको इन्हे खाते समय अपनी सेहत का भी ख्याल रहता होगा क्योंकि ये ज़्यादातर मैदे से बने होते हैं लेकिन आज हम आपको बाजरे से बने स्वादिष्ट पानी के बताशे के बारे में बताने जा रहे हैं जो लखनऊ में आपको मिल जायेगा।

लखनऊ में यहाँ मिलेंगे बाजरे से बने पानी के बताशे

लखनऊ में आपको बेहद स्वादिष्ट पानी के बताशे मिल जायेंगे जो आपको स्वाद के साथ साथ सेहत भी देते हैं। ये बाजरे के बने हैं तो आपको स्वाद और सेहत दोनों ही एक साथ मिल जाएगी। लखनऊ में स्थित ये स्टाल आपको कई तरह के पानी भी ऑफर करती है। यहाँ आपको बताशे के अलावा बास्केट चाट भी मिलेगी जिसका फ्लेवर काफी अलग और यूनिक है। इतना ही नहीं यहाँ आपको देसी चायनीज़ भी मिलेगा।

यहाँ का फ्लेवर आपको खूब पसंद आएगा , इसके लिए आपको मुंशीपुलिया आना होगा। यहाँ आप प्रसाद भोग के नाम से ये शॉप मिल जाएगी। जहां आपको और भी बहुत कुछ मिलने वाला है। जहाँ एक ओर यहाँ टिक्की और पानी के बताशे लोगों को पसंद आते हैं वहीँ यहाँ का चायनीज़ खाना भी लोगों को काफी अच्छा लगता है। यहाँ का चिल्ली पनीर और मोमोस भी लोग खूब पसंद करते हैं। वहीँ सबसे ज़्यादा जो चीज़ लोगों का ध्यान खींचती है वो है यहाँ के बाजरे या मिलेट के पानी के बताशे।

इन सब के अलावा भी यहाँ ढेरों वैराइटी है जिसे हर कोई पसंद करता है। तो इसके बाद अगर आपका मन भी कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का सोचे तो तुरंत पहुंच जाइये प्रसाद भोग स्वीट्स ये मुंशीपुलिया चौराहे पर है। जहाँ आपको कई तरह के इंडियन और चायनीज़ व्यंजन मिल जायेंगे।

Tags:    

Similar News