Lucknow South Indian Food: यहां मिलता है काम कीमत में बेहतरीन साउथ इंडियन फूड, सिर्फ 10/- रुपए से शुरू...

Lucknow Best South Indian Food: अगर आप उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश की राजधानी में है तो यहां भी आपको मुगलई खाने के अतिरिक्त और भी कई फूड ऑप्शन जरूर मिलते है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-12 04:43 GMT

Famous South Indian Food Stall(Pic Credit - Social Media)

Lucknow Best South Indian Food: भारत के हर कोने में भाषा के साथ - साथ खान पान भी बदलता है। यही हमारे देश को खासियत भी है। लेकिन अगर आप दूसरे राज्य जाकर भी अपने राज्य का अपना पसंदीदा खाना चाहते है तो इसके लिए विकल्प आपको जरूर मिलते है। ऐसे ही अगर आप उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश की राजधानी में है तो यहां भी आपको मुगलई खाने के अतिरिक्त और भी कई फूड ऑप्शन जरूर मिलते है। अगर आप दक्षिण भारतीय खाने को स्टॉल ढूंढ रहे है तो, वो भी मिल जाएंगे। हम आपको आज ऐसे साउथ इन्डियन फूड स्टॉल के बारे में बताने जा रहे है। जो काम कीमत में बहुत ही टेस्टी और एकदम साउथ इंडियन स्टाइल डोसा, इटली, सर्व करते है।

यहां मिलता है स्वादिष्ट दक्षिण भारतीय खाना

दक्षिण भारतीय खाने के प्रेमियों के लिए बहुत ही सही जगह का पता हम लेकर आए है। हम बात कर रहे है, स्वामी किचन का जहां आपको सभी प्रकार के दक्षिण भारतीय खाना के कई प्रकार कम कीमत में मिल जायेंगे। यहां आपको इटली, वड़ा, डोसा भी कई वैरायटी के साथ मिलेंगे। यहां पर इटली जरूर ट्राई करें। जो सिर्फ 10 रुपए/- प्लेट है। ये डिस्पोजल और प्लास्टिक में न सर्व करके पत्ते से बने दोने और पत्तल में सर्व करते है।

आप भी अगर स्वामी किचन का दक्षिण भारतीय फूड, खाना चाहते है तो, पहुंच जाइए जानकीपुरम में इनका स्टॉल यहीं लगता है।

लोकेशन : आदर्श कांप्लेक्स, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, जानकीपुरम, लखनऊ।

समय - 2 बजे दोपहर से रात 11 बजे तक

आप आसानी से इस लोकेशन पर पहुंच सकते है। शाम के समय यहां साउथ इंडियन फूड का पूरा मजा उठा सकते है।

मेन्यू में क्या है विकल्प और खाने की कीमत

स्वामी किचन में आपको कई प्रकार के साउथ इंडियन खाने के विकल्प मिलते है। जैसे इडली, मसाला इडली, उत्तपम, पनीर चिल्ला, चिल्ला, रवा डोसा, स्पंज डोसा, मटका डोसा, जिन्नी डोसा, सेजवान डोसा, पनीर डोसा, कट डोसा, मसाला डोसा, पेपर डोसा । आपको यहां खाने के आइटम को शुरूआत 10/-रुपए से 200/- रूपए के मटका डोसा तक है। आपको यहां एक से एक आइटम खाने को मिलेंगे। यदि आप दक्षिण भारतीय खाने के शौकीन है तो, बिना देरी किए जल्दी पहुंचिए जानकीपुरम और लुत्फ उठाइए, दक्षिण भारतीय खाने के स्वाद का।

Tags:    

Similar News