Lucknow Veg Kabab Paratha: लखनऊ में कबाब पराठा नहीं खाया तो, क्या ही खाया....

Lucknow Best Veg Kabab Paratha: लखनऊ के चौक का टूंडे कबाब तो विश्व भर में प्रसिद्ध है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-11 06:54 GMT

Best Veg Kabab Paratha in Lucknow(Pic Credit - Social Media) 

Best Veg Kabab Paratha in Lucknow: लखनऊ खाने के मामले के में बहुत धनी है। वेज हो या नॉनवेज हर किसी के पसंद का ध्यान यहां रखा गया है। आपको यहां हर नॉनवेज चीजों के वेज आप्शन भी जरुर मिलेंगे। लखनऊ के चौक का टूंडे कबाब तो विश्व भर में प्रसिद्ध है। लेकिन आप लखनऊ आकर भी इसके टेस्ट का लुत्फ बस इस कारण नहीं उठा पा रहे है कि आप नॉनवेज नहीं खाते, तो आपके लिए एक खास और जरूरी इंफार्मेशन हम लेकर आए है। आपको एक एसी दुकान के बारे में बताने जा रहे है, जो वेज कबाब में भी जबरदस्त स्वाद और वहीं जायका देगा।

लखनऊ फेमस वेज कबाब

लखनऊ मे यह जगह वेज कबाब के लिए बहुत ही फेमस है। इसका स्वाद हर लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है। आप एक बार खाने के बाद दुबारा जरुर आएंगे। हम बात कर रहें है, आलमबाग लखनऊ के नाराय़ण वेज के बारे में, आप आगर इधर जाते है तो इनके यहां कबाब पराठा खाना बिल्कुल न भूले। नारायण वेज के वेज कबाब बहुत ही फेमस है। यहां पर वेज रोल भी बहुत फेमस है। ये 35/- रूपए में प्लेट वेज कबाब एक पराठे के साथ खाने को मिल जाएगा। लखनऊ में ऐसी बहुत सी जगह है, जहां कबाब पराठा सर्व किया जाता है। लेकिन ये जगह का स्वाद आप चाहकर भी नहीं भूल सकते है।

लोकेशन - आलमबाग क्रॉसिंग, तालकटोरा रोड, राम प्रसाद खेड़ा, आलमबाग, लखनऊ।

नारायण वेज कबाब आलमबाग मेट्रो स्टेशन से लगभग 0.13 किलोमीटर दूर है। आप मेट्रो एमआरटी रेड लाइन का उपयोग करके इस मेट्रो स्टेशन तक जा सकते हैं।

कीमत – 35/- रूपए

समय – 10 बजे सुबह से लेकर रात 10 बजे तक

वेज कबाब पराठे खाने के और भी है आप्शन

देवा फूड मार्ट

यह वेज कबाब पराठे के लिए सबसे पसंदीदा जगह है। हरी चटनी और प्याज के साथ परोसी जाने वाली यह एक स्वादिष्ट थाली है।

कीमत : रु. 120/-

स्थान : आरिफ चैंबर्स-1, बी-6, कपूरथला, अलीगंज, सेक्टर ए, चंद्रलोक

समय : सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक

बाबा का ढाबा

आलमबाग की व्यस्त सड़क पर एक छोटा सा ढाबा शैली का रेस्तरां, बाबा का ढाबा लखनऊ के लिए नया नहीं है, और आसपास रहने वाले लोगों का पसंदीदा रहा है।

कीमत : रु. 30/-

स्थान : 27, कानपुर-लखनऊ रोड, चंदर नगर मार्केट, चंदर नगर, आलमबाग

समय : सुबह 10:30 बजे से रात 10 बजे तक

दिल्ली दरबार

इंदिरा नगर का यह विक्रेता हमेशा ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहता है। कबाब का स्वाद बिल्कुल घरेलू जैसा है और यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो इसे सादा पसंद करते हैं। आप सोया चंक्स और दालों का स्वाद चख सकते हैं। उन्होंने खाने के स्टॉल भी लगाए हैं, ताकि आप वहीं कबाब पराठे का आनंद ले सकें।

कीमत : रु. 35/-

स्थान : सेक्टर 21/1, इंदिरा नगर, लखनऊ

समय : दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक

Tags:    

Similar News