Lucknow Famous Bun Matar: विश्वविद्यालय के पास का बन मटर खाया क्या? जो स्वाद और बजट दोनों से बना देगा दिवाना

Famous Bun Matar: आपने किमा पाव तो जरूर खाया होगा या फिर सुना होगा। लेकिन इसकी जगह वेज डिश के बारे में शायद ही दूसरी जगह सुना हो।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-10 05:38 GMT

Lucknow Famous Bun Matar(Pic Credit Social Media)

Lucknow Famous Bun Matar Street Food: लखनऊ को बहुत लोग नॉनवेज प्रेमियों के लिए जानते है। यहां ज्यादातर लोग नेज और नॉनवेज दोनों ही प्रकार करते है। लेकिन अगर आप वेजीटेरियन है, लेकिन नॉनवेज के मसालों से आकर्षित होते है तो, आपको उसके ले भी कई विकल्प मिलेंगे। लखनऊ की हर गली में ,स्वाद और जायके का नया रंग और रूर देखने को मिलता है। आपने किमा पाव तो जरूर खाया होगा या फिर सुना होगा। लेकिन इसकी जगह वेज डिश के बारे में शायद ही दूसरी जगह सुना हो। जिसे खाने के लिए लखनऊ शहर में लोग दूर- दूर से लखनऊ विश्वविद्यालय के पास आते है। आप भी सोच रहे होंगे हम क्या और किस बारे में बात कर रहें है? लेकिन आप अगर लखनऊवासी है, तो समझ गए होंगे। हम बात कर रहो है, फेमस बन मटर क बारे में। जिसो खान के लिए लोग कई किलोमीटर दूर से यहां आते है।

लखनऊ के फेमस बन मटर(Lucknow Famous Bun Matar)

लखनऊ की फेमस कह ले, या फिर यूनिक फूड आइटम जिसे बन मटर के नाम से जाना जाता है। यह आज या हाल फिलहाल में खुली दुकान के नए आइटम की बात नहीं हो रही है। बन मटर लखनऊ विश्वविद्यालय के पास लगभग 50 सालों से बेचा जा रहा है। इस खूब पसंद किया जाता है। कॉलेज के बच्चे ये खाने जरूर आते है। विद्यार्थी के बीच इसको खाने का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। स्कूल की छुट्टी और विश्वविद्यालय का ब्रेक टाइम मतलब बन मटर टाइम ही होता है। ये बन मटर क्रिस्पी मुलायम और बहुत ही स्वाद वाला होता है।

ऐसे मिलता है बन पाव

लोकेशन: नियर कैलाश गर्ल्स हॉस्टल, लखनऊ विश्वविद्यालय, बन मटर चौराहा।

समय – 1:30 बजे दोपहर से रात 9 बजे तक

कीमत – 15 रूपए/-

बन पाव को पत्ते के दोने में दिया जाता है। जिसमें सफेद मटर क बने गोल- गोल टिककी को तवे पर तेल में क्रिस्पी फ्राई करके दो पाव के बीच में उसे रखकर , नींबू छिड़क कर प्याड और धनिया से गार्निश करके चटनी डालकर सर्व या जाता है। जिसको लोग बड़े ही मजे से खाते है।

Tags:    

Similar News