Lucknow Famous Dandiya Nigh: लखनऊ में इन जगहों पर लगेंगीं डांडिया नाईट, आज ही बुक कर लें अपना टिकेट

Lucknow Famous Dandiya Nigh: लखनऊ शहर में आपको इन जगहों पर डांडिया नाईट के इवेंट्स होते नज़र आ जायेंगें आइये जानते हैं कहाँ-कहाँ होने वाला है ये इवेंट।

Update:2024-10-08 08:06 IST

Dandiya Night in Lucknow (Image Credit-Social Media)

Lucknow Famous Dandiya Nigh: लखनऊ में कई जगह डांडिया नाईट का आयोजन किया जा रहा है जिसमे से कई तो हो चुके हैं वहीँ कई इवेंट्स अभी बाकी हैं। साथ ही अगर आप भी इंतज़ार कर रहे हैं इस इवेंट में भाग लेने के लिए तो आप भी यहाँ पहुंच जाइये। आइये आपको बता देते हैं कि आपके शहर लखनऊ में कहाँ-कहाँ होने जा रही है डांडिया नाईट और यहाँ का टिकट कितने रूपए में आपको मिल जायेगा।

लखनऊ में इस-इस दिन है डांडिया नाईट इवेंट्स

1 . संगीत नाट्य एकेडमी

लखनऊ के गोमती नगर में स्थित संगीत नाट्य एकेडमी में 7 से 13 अक्टूबर तक डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आप भी आ सकते हैं। इसी तरह का इवेंट कई दिनों से यहाँ चल रहा है। वहीँ यहाँ हर साल हज़ारों लोग डांडिया खेलते हैं और इसे इवेंट को काफी ज़्यादा एन्जॉय भी करते हैं।

2 . इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान

गोमती नगर में इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में भी 11 अक्टूबर को सबसे बड़ा गरबा रास होने जा रहा है जहाँ कई लाइव परफॉरमेंस भी होंगीं। साथ ही इसके लिए आप ऑनलाइन टिकट भी बुक कर सकते हैं। ये आपको बुक माय शो में मिल जायेगा।

3 . जनेश्वर मिश्र पार्क

गोमती नगर में स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में 11, 12 और 13 को डांडिया नाईट का आयोजन किया जायेगा। ये यहाँ तीन बार पहले भी लग चुकी है वहीँ अब ये इसका सीजन 4 है। यहाँ बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी खूब मस्ती करते नज़र आते हैं। आप भी इस इवेंट का हिस्सा बनिए साथ ही अपने मित्रों और परिवारजनों को लेकर पहुँचिये और करिये खूब सारी मस्ती।

4 . दयाल गेटवे

13 और 14 अक्टूबर को गोमती नगर स्थित दयाल गेटवे में आप गरबा गाला 2.0 का आनंद ले सकते हैं। यहाँ आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी सकते हैं। इस इवेंट का टिकट आप ऑनलाइन या फिर इवेंट पर पहुंच के भी ले सकते हैं।

आजकल गरबा या डांडिया नाईट का क्रेज़ काफी ज़्यादा बढ़ गया है। वहीँ पहले ये गुजरात तक ही सीमित था लेकिन अब इस तरह के इवेंट्स उत्तर प्रदेश के कई शहरों में देखने को मिलते हैं। लोग यहाँ रंगबिरंगी गुजरती पौशाक और डांडिया स्टिक लिए बेहद खूबसूरत लगते हैं। जहाँ पहुंचने के बाद आपके कदम खुद बा खुद थिरकने लगते हैं। तो आप कौन सी गरबा नाईट एन्जॉय करने वाले हैं हमे ज़रूर बताइये।

Tags:    

Similar News