Lucknow Famous Food Point: लखनऊ के हजरतगंज का फेमस नाश्ता प्वाइंट

Lucknow Famous Food Point : उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध राज्य लखनऊ हमेशा से ही अपने नवाबी अंदाज को लेकर चर्चा में रहा है। चलिए आज यहां के फेमस नाश्ता पॉइंट के बारे में जानते हैं।

Update: 2024-04-11 11:34 GMT

Lucknow Famous Food Point: लखनऊ भारत के प्रसिद्ध राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को "नवाबों के शहर" के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। इस शहर में आज भी नवाबी अंदाज की झलक बखूबी देखने को मिलती है। यहां का पहनावा हो, बोली या फिर खानपान सभी में शाही अंदाज नजर आता है। फिलहाल छुट्टियां चल रही है और सभी कहीं ना कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी लखनऊ जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपके यहां की एक ऐसी दुकान के बारे में बताते हैं जहां की 4 स्वादिष्ट चीज आपको एक बार जरूर चखना चाहिए। हम जिस जगह के बारे में बात कर रहे हैं उसे लखनऊ का बेस्ट स्नैक प्वाइंट कहा जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि यहां पर आपको क्या ट्राई करना चाहिए।

कुल्हड़ चाय

सबसे पहले जब आप नाश्ता पॉइंट पर पहुंचेंगे तो आपके यहां कुल्हड़ चाय ऑर्डर करनी है। यहां की कुल्हड़ चाय मलाई मार कर बड़े से कुल्हड़ में सर्व की जाती है जिसका स्वाद बहुत निराला होता है।


बन मक्खन

अगर आपको चाय के साथ ब्रेड या बिस्किट जैसी चीज खाने की आदत है, तो आपके यहां का बन मक्खन जरूर ट्राई करना चाहिए। यहां पर बन में स्वादिष्ट मक्खन लगाकर सर्व किया जाता है जो चाय के साथ शानदार लगता है।


पोहा

पोहा वैसे तो मध्य प्रदेश की शान है लेकिन लखनऊ के इस नाश्ता प्वाइंट पर आप इसका बेहतरीन स्वाद चख सकते हैं। यहां पोहे के अंदर मूंगफली दाने डाले जाते हैं और उसमें सेव का उपयोग नहीं होता।


समोसा

अब भला जब आप इस नाश्ता प्वाइंट पर आ ही गए हैं तुम यहां का समोसा खाए बिना कैसे जा सकते हैं। यहां आलू के अंदर बढ़िया सा मसाला मिक्स कर समोसे तैयार किए जाते हैं, जो स्वाद में लाजवाब होते हैं।

कहां है दुकान

हम लखनऊ के जी नाश्ता पॉइंट की बात कर रहे हैं उसे राम केवल टी स्टाल के नाम से पहचाना जाता है। वैसे तो यह सबसे ज्यादा अपनी चाय की वजह से प्रसिद्ध है लेकिन यहां की बाकी चीज भी बहुत शानदार है। ये दुकान शाह नजफ रोड, मकबरा, हजरतगंज, लखनऊ में है।

Tags:    

Similar News