Gond ka Halwa: रमजान में जरूर खाए ये खास हलवा, लखनऊ में यहां है फेमस

Famous Gond Ka Halwa: अगर आप लखनऊ जाते है, तो पुराने लखनऊ में आपको खाने - पीने के पकवान की एक से एक वैरायटी की दुकानें मिलेंगी।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-14 11:53 GMT

Gond Ka Halwa (Pic Credit-Social Media)

Famous Gond Ka Halwa in Lucknow: रमजान का महीना शुरू हो चुका है। इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए यह बहुत ही पाक महीना माना जाता है। जिसमे रोजेदार बिना कुछ खाए पिए दिन भर रोजा रखते है। शाम को नमाज के बाद रोजा खोलते है। रोजा खोलते समय कई तरह के पकवान का सेवन किया जाता है। जिसमे मीठा, नमकीन, मेवे मखाने, फल सब खाया जाता है। ऐसे में अगर आप लखनऊ जाते है, तो पुराने लखनऊ में आपको खाने - पीने के पकवान की एक से एक वैरायटी की दुकानें मिलेंगी। आज हम आपको पुराने लखनऊ की एक खास मिठाई के बारे में बताने जा रहे है। जो बहुत टेस्टी के साथ हेल्थी भी होती है।

खाया है कभी गोंद का हलवा?

पुराने लखनऊ में अकबरी गेट के पास एक मुस्लिम चाचा की दुकान पर आपको गोंद का हलवा मिलेगा। यकीन मानिए ये हलवा बहुत ही स्वादिष्ट और मुंह में पानी लाने वाला होता है। आपने सूजी, गाजर, मूंग दाल, बेसन कई तरह का हलवा खाया होगा। लेकिन आपने कभी गोंद का हलवा खाया है? गोंद एक प्रकार से मेवा में ही आता है, जो हमारे जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब इसमें घी और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर हलवा बनाया जाता है, तब यह और स्वास्थ्यवर्धक के साथ स्वादिष्ट भी हो जाता है।



 




लोकेशन: मौलाना स्वीट्स, अकबरी गेट लखनऊ।

गोंद के हलवे का साथ उठाए अवधी मिठाई का लुत्फ

अकबरी गेट के पास मौलाना स्वीट्स की दुकान पर आपको रमजान के वक्त खासकर जाना चाहिए, यहां आपको एक से एक अवधि स्वाद से भरपूर मीठा खाने को मिलेगा। यहां गोंद के हलवे के साथ आपको हैदरबादी जाउजी हलवा, सोन हलवा और मीठी टिकियां जिसका स्वाद बहुत ही लाजवाब है। ये दुकान अवधि खान पान को बढ़ावा देते हुए, सभी फूड आइटम को रखती है। इनकी खास बात यह है कि ये सभी मिठाइयों में शुद्ध देसी घी , और अच्छे क्वालिटी का ड्राई फ्रूट्स प्रयोग करते है। जिससे आप अपने स्वाथ्य का सोचे बिना अच्छे से इनके यहां मिठाई का लुत्फ उठा सकते है। 

रमजान महीने के दौरान एक बार लखनऊ घूमने का प्लान जरूर बनाए, यदि आप लखनऊ में हैं तो, यहां पर हलवा जरूर चखें। आपको खाकर बहुत ही आनन्द मिलेगा।

Tags:    

Similar News