Hotel Clarks Avadh Birendra Mahal: क्लार्क्स अवध का बीरेंद्र महल जहाँ आपको मिलेगा स्वाद का खज़ाना, सबसे बेस्ट रेस्टोरेंट्स में से है एक

Lucknow Hotel Clarks Avadh Birendra Mahal: क्लार्क्स अवध में बीरेंद्र महल अपनी ख़ूबसूरती और स्वादिष्ट खाने के लिए काफी पसंद किया जाता है। आइये जानते हैं और क्या क्या खासियत है यहाँ की।

Update: 2023-10-06 03:45 GMT

Lucknow Hotel Clarks Avadh Birendra Mahal (Image Credit-Social Media)

Hotel Clarks Avadh Birendra Mahal: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का क्लार्क्स अवध होटल गोमती नदी के तट स्थित सबसे पुराने होटल्स में से एक है। ये लखनऊ के दिल कहे जाने वाले और यहाँ के शॉपिंग हब हजरतगंज से कुछ ही दूरी पर है। वहीँ क्लार्क्स अवध में बीरेंद्र महल अपनी ख़ूबसूरती और स्वादिष्ट खाने के लिए काफी पसंद किया जाता है। आइये जानते हैं और क्या क्या खासियत है यहाँ की।

लखनऊ के क्लार्क्स अवध होटल का बीरेंद्र महल

लखनऊ का क्लार्क्स अवध होटल लखनऊ हवाई अड्डे से लगभग 25 मिनट की ड्राइव पर है और लखनऊ रेलवे स्टेशन से ये केवल 4.5 किलोमीटर या लगभग 15 मिनट की ड्राइव पर है। अगर आप लखनऊ आ रहे हैं और आपको सबसे बेस्ट होटल की तलाश है तो क्लार्क्स अवध से बेहतर कुछ नहीं साथ ही ये एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से ज़्यादा दूर नहीं है। जिससे यहाँ आने वाले लोगों को काफी आसानी रहती है। क्लार्क्स अवध लखनऊ, के सेण्टर में स्थित है ये जहाँ एक तरफ हज़रतगंज और रेलवे स्टेशन के पास है वहीँ दूसरी तरफ ये लखनऊ की प्रसिद्ध मार्किट अमीनाबाद से भी ज़्यादा दूर नहीं है। जिससे ये पुराने लखनऊ के भी नज़दीक हो जाता है वहीँ इसके बगल से ही महानगर का रास्ता भी है जो हनुमान सेतु और लखनऊ यूनिवर्सिटी होते हुए आपको पंहुचा देगा। ऐसे में इसकी स्थिति लखनऊ के सेंटर में कही जाती है।

ये होटल लखनऊ के उच्च न्यायालय, पर्यटन स्थलों, मनोरंजन और खरीदारी क्षेत्रों और लखनऊ के मनोरंजक केंद्रों से भी बेहद पास है। वहीँ क्लार्क्स अवध में बीरेंद्र महल आपके टेस्ट बड्स को लुभाने के लिए बेहतरीन मेनू के साथ लखनऊ के सबसे बड़े रेस्तरां में से एक है। ये हजरतगंज के शीर्ष रेस्तरां में से एक होने के नाते, यहाँ आपको हर तरह का खाना मिल जाता है साथ ही साथ यहाँ आपको रिलैक्स करने का भी अच्छा खासा स्पेस मिल जायेगा।

यहाँ के रेस्टोरेंट में आप एक अद्भुत समय बिता सकते हैं। लखनऊ के इस बढ़िया डाइनिंग रेस्तरां में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ एक भावपूर्ण भोजन अनुभव का आनंद भी मिलेगा। 

Tags:    

Similar News