Lucknow Famous Bhel Puri: भोलेनाथ की कृपा से लखनऊ में 32 साल से बेच रहे मुंबई की भेलपुरी, नंगे पैर रहते हैं

Lucknow Famous Bhel Puri: लखनऊ में आपको यहाँ सबसे बेस्ट मुंबई स्टाइल भेलपुरी मिल जाएगी आइये जानते हैं इसके लिए आपको कहाँ आना होगा।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-10-10 13:34 IST

Lucknow Street Food (Image Credit-Social Media)

Lucknow Street Food: लखनऊ के खाने की तारीफ तो हर कोई करता है लेकिन यहाँ के लोग भी आपको ऐसे मिलेंगे जो पूरे दिल से आपको खाना खिलाएंगे। जहाँ खाने का स्वाद अच्छा होगा वहीँ खिलाने वाले का अंदाज़ भी आपको काफी पसंद आएगा। ऐसे ही आपको लखनऊ में 32 साल से मुंबई की भेलपुरी बेचते एक व्यक्ति मिल जायेंगें जो नंगे पैर अपनी भेलपुरी बेचते हैं। आइये जानते हैं कहाँ लगाते हैं ये अपना ठेला।

लखनऊ में 32 साल से बेच रहे ये मुंबई की भेलपुरी

मुंबई जाकर अगर आप वहां की प्रसिद्ध भेलपुरी नहीं खा पाए हैं या खाने की इच्छा रखते हैं तो आप अपने शहर लखनऊ में ही मुम्बइया भेलपुरी का मज़ा ले सकते हैं। यहाँ लखनऊ के लालबाग़ में एक शख्स मुंबई की भेलपुरी करीब 32 सालों से बेच रहे हैं। उनकी ये भेलपुरी काफी स्वादिष्ट है जो लोग खूब मन से खाते भी हैं। भेजपुरी में पड़ने वाले सभी मसाले ये अपने हांथों से बनाते हैं। ये भेज में खट्टी और मीठी चटनी डालते हैं ज लोग वहीँ खाते हैं उन्हें ये चटनी मिलकर भेल देते हैं लेकिन अगर आपको इसे पैक कर के अपने घर ले जाना चाहते हैं तो ये भेल और चटनी अलग से देते हैं जिससे आपकी भेल खुरखुरी रहे।

इनका नाम राजेश प्रसाद गुप्ता है जो भोलेनाथ के परम भक्त हैं इनका कहना है कि ये उन लोगों को भेल फ्री में देते हैं जो इसे खरीद नहीं पाते हैं। इसके साथ ये बेसन की पपड़ी भी खुद घर में बनाते हैं। ये आपको फुल 50 रूपये में मिलेगा। सावन के महीने में ये कावड़ यात्रा पर भी जाते हैं। ये ठेला लालबाग़ तिराहा पर एमा थॉमसन स्कूल के पास मिल जायेगा। इसका नाम है जय भोले भेलपुरी। यहाँ साफ़ सफाई का भी काफी ख्याल रखा जाता है। यहाँ आपको कुछ भी खुला हुआ नहीं मिलेगा। जब स्कूल बंद रहता है तो ये ठेला आपको यहाँ नहीं मिलेगा और स्कूल के समय आपको यहाँ ये ठेला भी मिल जायेगा।

ये सुबह 10:30 बजे अपना ठेला स्कूल के अंदर लगाते हैं और बाहर की तरफ ये ठेला आपको दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक लगाते हैं। 

Tags:    

Similar News