Nepali Momos in Lucknow: लखनऊ में यहां मिलते है नेपाली मोमोज, टेस्ट ऐसा की हमेशा यही आओगे खाने

Lucknow Famous Nepali Momos: मोमोज़ नेपाल का एक प्रमुख फूड आइटम है। जिसे भारत में भी अब बहुतायत से पसंद किया जाता है। यदि आप भी मोमोज खाने के शौकिन है तो लखनऊ में आपको नेपाली मोमोज भी जरूर टेस्ट करना चाहिए।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-20 04:26 GMT

Famous Nepali Momos in Lucknow(Pic Credit - Social Media)

Famous Nepali Momos in Lucknow: नेपाल में सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक मोमोज है, जिसे हम पारंपरिक नेपाली पकौड़ी भी कह सकते हैं। जिन्हें स्टीम में पकाया जाता है और विभिन्न प्रकार के नॉनवेज या सब्जियों की फीलिंग से भरा होता है। मोमोज़ नेपाल का एक प्रमुख फूड आइटम है। देश के लगभग हर कोने में पाया जा सकता है, छोटे स्ट्रीट वेंडरों से लेकर फैंसी रेस्तरां तक इसका क्रेज है। भारत में मोमोज का क्रेज भी नेपाल से ही आया है। अगर आप लखनऊ में नेपाली मोमोज का स्वाद लेना चाहते है तो ये भी विकल्प मौजूद है।

यहां खाइए नेपाली मोमोज

लखनऊ के हजरतगंज में आपको मोमोज के असली स्वाद के जायके का पता लग सकता है। यहां पर एक मोमो कार्नर में आपको नेपाल का स्वाद मिलेगा। इस फूड स्टॉल को चलाने वाले लोग नेपाली है। जो नॉनवेज और वेज दोनों लोग के लिए मोमोज सर्व करते है। यहां आपको अलग – अलग स्टफिंग में जैसे पनीर, वेजीज, कॉर्न सोयाबीन और नॉनवेज के आप्शन मिलते है। मोमोज़ के साथ आने वाले सॉस और मसाले भी उनके विशिष्ट स्वाद को बढ़ाते हैं। एक मसालेदार टमाटर आधारित डिपिंग सॉस, और पुदीना या धनिया से बनी चटनी, मोमोज के साथ दो लोकप्रिय चटनी आप्शन हैं।

लोकेशन : काठमांडू मोमोज नियर दैनिक जागरण चौरहा, हजरतगंज लखनऊ

मेन्यू में किस तरह के मोमोज है शामिल

इस मोमज कॉर्नर पर आपको आथेंटिक नेपाली मोमोज खान को मिलते है। यह मोमोज नेपाली स्टाइल में तैयार किए रहते है। इनकी खास बात यह है कि मोमज के साथ फ्री में सूप भी पिने को देते है। बाकी इनके मोमोज और सूप दोनों ही बहुत स्वादिष्ट है। जो टेस्ट है न वो आपको कहीं और नहीं मिल सकता। यहां आपको वेज मोमज में पनीर, सोयाबीन और वेजीज क आप्शन मिलेगा। वहीं आपको इनेक स्टॉल पर नॉनवेज क विकल्प भी मौजूद है। लोग यहां ज्यादातर चिकन मोमोज खाने आते है। यह मोमोज ग्रीन और रेड चटनी के साथ परोसते है।

इनके स्टॉल की खास बात यह हैं कि यहां पर वेज और नॉनवेज के लिए अलग अलग स्टॉल लगाए जाते है। दोनो को एकदम सेपरेट रखा जाता है। जिससे नॉनवेज नहीं खाने वाले भी बहुत ही आराम से और बिना किसी चिंता के मोमोज खा सकते है।

Tags:    

Similar News