Lucknow Best Chicken Corner: लखनऊ में यहाँ मिलेगा मात्र 10 रूपए में KFC चिकन, एक बार खाने के बाद खींचे चलें आएंगे यहाँ

Lucknow Famous Chicken Corner: अगर हम आपसे कहें कि अब आपको मात्र 50-60 रूपए खर्च करना होगा जिसमे आपको पेटभर कर नॉन वेज के पीसेस मिल जायेंगे।

Written By :  Shweta Srivastava
Update: 2023-10-07 01:45 GMT

Lucknow Street Food (Image Credit-Social Media)

Lucknow Street Food: लखनऊ में आपको एक से बढ़कर एक डिश मिल जाएगी जो आपको अपना दीवाना बना देंगी। यहाँ का स्वाद काफी उम्दा है और साथ ही अगर ये आपको काफी रीज़नबल प्राइज़ में मिल जाये तो कहना ही क्या। जब हम किसी रेस्ट्रॉं में जाते हैं तो वहां हमे नॉन वेज खाने पर आराम से 500 से 600 रूपए खर्च करना ही पड़ जाता है। वहीँ अगर हम आपसे कहें कि अब आपको इसके लिए मात्र 50-60 रूपए खर्च करना होगा जिसमे आपको पेटभर कर नॉन वेज के पीसेस मिल जायेंगे। जिसमे एक पीस की कीमत मात्र 10 रूपए है तो शायद आप भी हैरान रह जाएं लेकिन ये सच है।

मात्र 10 रूपए में मिलेगा KFC चिकन

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आपको हर तरह का लज़ीज़ और बेहतरीन फ़ूड मिल जायेगा। जिसे चखने के बाद आप भी इसके दीवाने हो जायेंगे। यहाँ की गली गली में आपको स्वाद का बेहतरीन अंदाज़ मिलेगा। जहाँ KFC चिकन खाना हर आम आदमी के बस की बात नहीं है वहीँ अब आपको लखनऊ शहर में ऐसा ही क्रिस्पी चिकन मिलेगा वो भी मात्र 10 रूपए प्रति पीस। आइये जानते हैं लखनऊ में कहाँ है ये शॉप।

लखनऊ के चौक इलाके में आपको चिकन और नॉन वेज की कई तरह की वैराइटी मिल जाएगी। यहाँ आपको गलौटी कबाब से लेकर नहारी तक का बेहतरीन स्वाद मिलेगा। ऐसे ही यहाँ आपको फ्राइड चिकन भी मिल जायेगा जिसकी कीमत ने सभी का ध्यान अपनी तरह मोड़ा है। ये चौक के पर स्थित है। जो हुसैनाबाद पर चौक टावर के निकट है। चौक के अखबारी गेट पर आपको ये स्टाल नज़र आ जाएगी।

जो हुसैनाबाद पर चौक टावर के निकट है। यहाँ अगर आप लेग चिकन खाना चाहते हैं तो उसका प्राइज़ 30 रूपए प्रति पीस है। 

Tags:    

Similar News