Lucknow Famous Paneer Roll: नवाबों के शहर लखनऊ में यहां खाइए बेहतरीन पनीर रोल

Lucknow Famous Paneer Roll: खाने के शौकीनों के लिए लखनऊ में हम सबसे स्वादिष्ट पनीर रोल का पता आपके लिए लेकर आए है..

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-08-22 02:30 GMT

Famous Paneer Roll (Pic Credit-Social Media)

Lucknow Famous Paneer Roll: लखनऊ के फूडीज के लिए यहां हमारे पास बहुत ही शानदार विकल्प मौजूद है। जहां आपको पनीर रोल, कबाब रोल, एग रोल की गजब की वैरायटी खाने को मिलेगी। लखनऊ की यह जगह बहुत ही मन से रोल खाने वाले और आप पसंद करने वालों के लिए एक जन्नत से कम नहीं हो सकती है। यहां पर रोल बनते देखकर ही आप यह अंदाजा लगा सकते है कि यह रोल कितने ज्यादा स्वादिष्ट होंगे,और तो और यहां पर रोल खाने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा 50 रुपए ही खर्च करने पड़ेंगे। तो यह कम बजट में एक अच्छा विकल्प है।

नाम: हाई प्वाइंट (High Point)

लोकेशन: हाइ प्वाइंट, सप्रू मार्ग, हजरतगंज

समय: सुबह 11:30 बजे से रात 11 बजे तक

लखनऊ के हजरतगंज में आपको बेहतरीन रोल का एक कॉर्नर है। इनकी दुकान लगभग 10 वर्ष पुरानी है। आप यहां पर रोल खाने के लिए जा सकते है। यह जगह सप्रू मार्ग पर हजरतगंज में है। इस दुकान का नाम हाइ प्वाइंट है।


मेन्यू में वेज और नॉनवेज दोनों ऑप्शन

लखनऊ के हाई प्वाइंट में आपको वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह के खाने की वैरायटी मिलती हैं। यहां पर आपको जितने ही स्वादिष्ट पनीर रोल , कबाब रोल सर्व किया जाता है। उतना ही स्वादिष्ट कीमा रोल, चिकन रोल, और एग रोल भू सर्व किया जाता है। आप बिना कोई परेशानी के दोनों ही खाने का लुत्फ यहां उठा सकते है। लेकिन यदि आप शुद्ध शाकाहारी खाना पसंद करते है तो इस विकल्प पर न जाए। क्योंकि इस जगह पर वेज नॉनवेज को अलग अलग न पकाया जाता है न अलग रखा जाता है। जिससे नॉनवेज नहीं खाने वालों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। लेकिन स्वाद के मामले में ये जगह बहुत ही प्रसिद्ध है। नॉनवेज प्रेमियों के बीच यह जगह बहुत ही चर्चित है। लोग दूर दूर से यहां पर रोल खाने के लिए आते है।

Tags:    

Similar News