Lucknow Famous Shiv Mandir: ये है लखनऊ का फेमस शिव मंदिर, 300 साल पुराना है इस जगह का इतिहास

Lucknow Famous Shiv Mandir: उत्तर प्रदेश का लखनऊ शहर अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए पहचाना जाता है। चलिए आज आपके यहां के 300 साल पुराने एक मंदिर के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-03-27 14:15 GMT

Lucknow Famous Shiv Mandir (Photos - Social Media)

Lucknow Famous Shiv Mandir : लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है और यह एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। यह शहर अपने अंदर अद्भुत संस्कृति और विरासत को समेटे हुए हैं और यहां का नवाबी अंदाज आज भी लोगों का दिल जीत लेता है। यहां पर आपको कहीं सारी ऐतिहासिक विरासत देखने को मिल जाएगी और इन पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए अक्सर पर्यटक यहां पहुंचते हैं। लखनऊ में कई सारे ऐसे मंदिर भी मौजूद है जिनके सुंदरता किसी का भी दिल जीत सकती है। सबसे खास बात यह है कि इन मंदिरों का इतिहास सदियों पुराना है लेकिन आज भी यह लोगों की आस्था का केंद्र है।

आज हम आपको लखनऊ के एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताते हैं जो लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पर दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। वो यहां भगवान शिव के चरणों में नतमस्तक होते हैं। इस मंदिर की सबसे बड़ी खूबसूरती यहां मौजूद शिव मूर्ति है क्योंकि यह बड़ी सी मूर्ति पानी के बीच में मौजूद है जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है। चलिए आपको इस मंदिर के बारे में बताते हैं।

चंद्रिका देवी मंदिर

हम जिस पानी के बीच मौजूद विशाल शिव मूर्ति की बात कर रहे हैं वह चंद्रिका देवी मंदिर में मौजूद है। इस विशाल मूर्ति को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित होती है। त्योहार के मौके पर भीड़ का ही आंकड़ा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। अगर आप लखनऊ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार इस शिव मंदिर में दर्शन करने के लिए जरूर जाना चाहिए। जब आप यहां जाएंगे तो यहां मौजूद मूर्ति की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। आमतौर पर यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है और दर्शन करने में 2 से 3 घंटे लग जाते हैं।


कहलाता है माही सागर तीर्थ

चंद्रिका देवी मंदिर को माही सागर तीर्थ के नाम से भी पहचाना जाता है। यह मंदिर गोमती नदी के तट पर बना हुआ है और बहुत ही खूबसूरत है। इस मंदिर का उल्लेख स्कंद पुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथो में मिलता है। इसका इतिहास 300 साल पुराना बताया जाता है। चंद्रिका देवी मंदिर वैसे तो माता दुर्गा को समर्पित किया गया है लेकिन यहां मौजूद भोले बाबा की मूर्ति के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पर आते हैं। इस मंदिर में जो मूर्ति है उसके तीन कर है जिसे एक ही चट्टान से बनाया गया है।

आरती का समय

अगर आप इस मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो आपके यहां की आरती में भी शामिल होना चाहिए। यहां की आरती का समय कुछ ऐसा है।

प्रात आरती- 6:00 बजे

दोपहर की आरती- 1:00 बजे

संध्या आरती- 7:00 बजे

Chandrika Devi Temple


कैसे पहुंचे

अगर आप इस मंदिर में जाना चाहते हैं तो यहां तक पहुंचना बहुत आसान है। यहां तक पहुंचाने का मार्ग इतना ज्यादा सुंदर है कि आपका दिन वहीं रुकने को कर जाएगा। जब आप लखनऊ पहुंचेंगे तो रेलवे स्टेशन के आसपास से यहां तक जाने के लिए आप ऑटो रिक्शा ले सकते हैं। टैक्सी या कैब भी किराए पर ली जा सकती है और यहां तक पहुंचा जा सकता है।

कहां है मंदिर

लोकेशन- ए-42, जेल रोड, सेक्टर जे, आशियाना, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

Tags:    

Similar News