Lucknow Famous Sweets: लखनऊ में मिल रही सबसे महंगी गुजिया, दाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Lucknow Expensive Gujiya Shop: होली पर गुजिया बहुत ही मन से खाई जाती है। लेकिन आपको पता है लखनऊ में सबसे महंगी गुजिया कितने की है?

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-26 12:26 GMT

Bharat Me Sabse Mahangi Guziya(Pic Credit - Social Media)

Lucknow Expensive Gujiya Shop: होली का त्योहार खुशियों की बहार लेकर आता है। इस खास पर्व पर लोग गिले सिकवे भूलकर एक होकर मिलते है। होली के त्योहार पर खाने की कई तरह के वैरायटी मिलते है। कुछ खास प्रकार के मिष्ठान भी खाए जाते है। जिसमें गुजिया, मालपुआ, शकरपारे, पुआ, ठंडाई और गुलाब जामुन मुख्य रुप से पसंद किए जाते है। होला पर सभी लोग घर में कई तरह के पकवान बनाते है। जिनमें ये मिठाइयां भी शामिल होती है।

लखनऊ में सबसे महंगी गुजिया

आमतौर पर गुजिया मावे, ड्राई फ्रूट और मिठी सेवइयां की बनती है। जो लोग घर पर नहीं बनाते है, वे खाने के मिष्ठान बाहर से खरीदते है। मार्केट में त्योहार के लिए दुकानों पर खास तौर पर पकवान बनाए जाते है। बाजार में आपको गुजिया साधरणत: 400 से 600/- रूपए किलो मिल जाती है। लेकिन आपको पता है, लखनऊ में सबसे महंगी गुजिया का भी बाजार लगा है। जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।



कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

लखनऊ में जब सबसे महंगे गुजिए की तलाश शुरु की गई तो पहले हम आपको सबसे महंगे गुजिए के लिए डानब्रो(Danbro) लेकर चलते है, जहां आपको 50 हजार के ऊपर के कीमत का गुजिया खान को मिलेगा। पाव भर यानी 250 ग्राम गुजिया भी आपको यहां हजारों में मिलेगा। यहां पर गुजिया के ऊपर सोने के मोटे वरक से सजाया गया है। बाकी अंदर की फिलिंग भी बहुत ही लाजवाब है। यह देखने में बहुत ही अधिक टेम्पटिंग और टेस्टी लगता है। इतने महंगे गुजिए की पैकेजिंग भी बहुत क्लासी है।



छप्पन भोग:

लखनऊ के सबसे प्रसिद्ध मिष्ठान दुकान छप्पन भोग में भी आपको महंगी के साथ सबसे बड़ी गुजिया भी देखने को मिलेगी। यह गुजिया भी 56 हजार रूपए किलो है। आपको द हैजलनट फैक्ट्री लेकर चलते है। यहां मिलने वाली गुजिया 2500 रूपए प्रति किलो मिलती है। जो मिठि चासनी में डूबोकर मावे से भरी हुई, सिल्वर वरक के साथ सजाकर सर्व की जाती है। यह आपको द हैजलनट के आउटलेट पर मिल जाएगा।



Tags:    

Similar News