Lucknow Famous Vada Pao: नहीं खा पा रहे है वायरल दिल्ली के वड़ा पाव, तो यहां खाइए मुंबई स्टाइल में

Vada Pav In Lucknow: अपना नवाबों का शहर खाने के स्वाद में भी नवाब है। चलिए जानते है लखनऊ में कहां पर मिलेगा मुंबईच स्टाइल वड़ा पाव

Written By :  Yachana Jaiswal
Update:2024-05-13 13:15 IST

Lucknow Famous Vada Pao Wali (Pic Credit-Social Media)

Famous: Vada Pav in Lucknow: दिल्ली की वड़ा पाव वाली लड़की इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब तक खूब वायरल हुई है। इसके वड़ा पाव जैसे भी स्वाद हो या न हो लेकिन इसके वीडियो और वायरल होते देख हर दूसरा व्यक्ति वड़ा पाव खाने की इच्छा जरूर करने लगा है। आप भी यदि उनमें से एक है तो चलिए हम आपको लखनऊ में कुछ खास जगह के बारे में बताने जा रहे है। जहां पर आप मुंबई स्टाइल वड़ा पाव खा सकते है। यकीन मानिए ये वड़ा पाव ये वायरल लड़की के वड़ा पाव को टक्कर दे सकते है। आखिर यहां भी वड़ा पाव की कुछ फेमस दुकान है जो महिलाओ द्वारा ही चलाया जाता है। आखिर अपना नवाबों का शहर खाने के स्वाद में भी नवाब है। चलिए जानते है लखनऊ में कहां पर मिलेगा मुंबईच स्टाइल वड़ा पाव...

लखनऊ के प्रसिद्ध वड़ा पाव (Lucknow Famous Vada Pao)

वड़ा पाव स्नैक्स का विस्तार मुम्बई से शुरू हुआ और अब धीरे धीरे उत्तर भारत के तरफ भी इसकी मांग देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कहते है कि हर स्वाद मिली है तो चलिए आपको वड़ा पाव के स्वाद से परिचित होने के लिए प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताते है। जो की लखनऊ में महिलाओं द्वारा सर्व किया जाता है।



नरही के चिल्ली एंड गार्लिक स्टाल पर (Narahi Chilli And Garlic)

यहां पर जो दीदी वड़ा पाव सर्व करती है उनका नाम शालिनी है। यहां पर आपको एक नहीं, दो नहीं बल्कि कुल 5 प्रकार के वड़ा पाव खाने का मौका मिलता है। जिनके यहां लोग दूर - दूर से वड़ा पाव खाने के लिए आते है। यहां पर आपको रीजनेबल प्राइस पर वड़ा पाव की वैरायटी खाने को मिलती है। सिर्फ 50 से 70/-रूपये के बीच में आप वड़ा पाव का स्वाद ले सकते है।



राजाजीपुरम चटपटी मुंबई(Rajajipuraam Chatpati Mumbai) 

लोकेशन: राजाजीपुरम की रिया यूको बैंक के सामने ई ब्लॉक

अगर नरही दूर है तो आप राजाजीपुरम में भी बड़ा पाव के स्वाद का लुत्फ उठा सकते है। यहां पर रिया वड़ा पाव खिलाती है। यहां पर आप मात्र 35/-रूपये में वड़ा पाव खा सकते है। इनके यहां पर खाने का स्वाद एकदम मुंबई स्टाइल है।



ईको मोड़ पर

लोकेशन: आलमबाग ईको मोड़ पर

ईको ऊपर गुजरात से आई दो दोस्त वड़ा पाव खिलाती है। यहां कर आपको 40 रूपये में वड़ा पाव खाने का मौका मिलता है। बहुत ही हाइजीन और साफ सफाई का ख्याल रखकर ये दो दोस्त वड़ा पाव सर्व करती है। वो भी हरी चटनी के साथ जो बहुत ही स्वादिष्ट होती है।



आलमबाग मुंबई वाला वड़ा पाव 

लोकेशन: आलमबाग मार्केट

आलमबाग मार्केट में पीहू की दुकान है जो वड़ा पाव खिलाती है। वो भी लखनऊ में सबसे सस्ते वड़ा पाव इन्हीं के यहां मिलते है। जो सिर्फ 25/- रूपये में वड़ा पाव सर्व करती है। वो भी एकदम मुंबई स्टाइल में इनके दुकान का नाम ही मुंबई वाला वड़ा पाव है। तो आप यहां भी वड़ा पाव खा सकते है।



इन चार जगह में से कही भी आप वड़ा पाव का स्वाद ले सकते है। तो इंतजार किस चीज का है। चलिए खाते है वड़ा पाव अपने शहर लखनऊ में।

Tags:    

Similar News